Saturday, 4 November 2017

अब गर्मियां नहीं करेंगी परेशान, इन समर ड्रिंक्स के साथ गर्मियों के मौसम को बनाइए आसान

अब गर्मियां नहीं करेंगी परेशान, इन समर ड्रिंक्स के साथ गर्मियों के मौसम को बनाइए आसान
गर्मियां आ गई हैं और गर्मियों से निजात पाने के लिए हर शख्स कोई न कोई तरीका अपना रहा है। वैसे गर्मियों के इस मौसम में खुद को फ्रेश और हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। और ऐसा करने में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ समर ड्रिंक्स, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन समर ड्रिंक्स की मदद से ना केवल आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि आप एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें - समर सीज़न में गर्मियों से बचने के नुस्खे आज़माइए बॉलीवुड स्टार्स के अंदाज़ में

तरबूज का जूस भी है बहुत फायदेमंद

तरबूज का जूस भी है बहुत फायदेमंद
तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला बहुत ही गुणकारी फल है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। वैसे तरबूज की तरह इसका ड्रिंक भी बहुत टेस्टी लगता है। आप तरबूज में सोडा, नींबू और मिंट लीव्स मिलाकर जूस बना सकते हैं। ये आपको तरबूज से बेहतर लगेगा।

आम का टेस्टी पना

आम का टेस्टी पना
आम पना गर्मियों में पिया जाने वाला बहुत ही स्वादिष्ट और लाभदायक ड्रिंक है। इसे बनाने में थोड़ा समय तो ज़रूर लगता है लेकिन इसे पीकर आपकी दिन भर की थकान ज़रूर छूमंतर हो जाएगी। उबले हुए कच्चे आम को छीलकर उसके पल्पी हिस्से को चीनी वाले पानी में मिलाकर कुछ नमक और भुना जीरा मिलाकर कुछ देर ठंडा करके पीजिए। इसका ज़ायका बेशक आपको अच्छा लगेगा।

यम्मी कोल्ड कॉफी 

यम्मी कोल्ड कॉफी 
गर्मियों में बिना कुछ खाए घर से निकलना नुकसानदायक होता है। लेकिन कई बार कुछ खाने का मन नहीं करता, ऐसे में कोल्ड कॉफी बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी।

नीबू पानी का नहीं है कोई जवाब

नीबू पानी का नहीं है कोई जवाब
गर्मियों में हर गली-नुक्कड़ पर आपको आसानी से नीबू पानी मिल जाएगा। ये गर्मी में न केवल आपकी थकान दूर करता है बल्कि पेट की गर्मी को भी शांत करता है।

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी शिकंजी

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी शिकंजी
ठंडे पानी में बनी हुई नींबू की शिंकजी पीने के कई फायदे हैं। ये गर्मी से राहत देती है साथ ही अगर किसी को लो बीपी की समस्या है तो ऐसे लोगों को गर्मियों में रोज़ शिकंजी पीनी चाहिए।

गन्ने का जूस-टेस्टी भी और गुणकारी भी 

गन्ने का जूस-टेस्टी भी और गुणकारी भी 
गन्ने का जूस शरीर में खून की कमी को दूर करता है साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों के दिनों में ताज़े बने गन्ने के जूस का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

आइस-टी का उठाएं लुत्फ

आइस-टी
 का उठाएं लुत्फ
अगर आपको चाय पीना पसंद है तो गर्मियों में इसकी जगह पर आइस-टी का सेवन करें। आप घर में ही आइस-टी बना सकते हैं।

नारियल पानी है कमाल

नारियल पानी है कमाल
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और फ्रेश रखने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। नारियल पानी न केवल शरीर में पानी की कमी को दूर करता है बल्कि इसके और भी कई लाभ हैं।

अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग के लिए ले जा रहें है तो रखें इन बातों का ख़ास ध्यान

अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग के लिए ले जा रहें है तो रखें इन बातों का ख़ास ध्यान
स्कूल में गर्मियों की छुट्टी में बच्चे अक्सर समर वैकेशन के लिए जाते हैं। जहां उन्हें तरह-तरह की ट्रेनिंग दी जाती है जिनमें से एक स्विमिंग भी है। हर साल गर्मियों में बच्चे इसकी ट्रेनिंग लेते हैं। लेकिन स्विमिंग करते समय मज़ाक मस्ती के साथ-साथ कुछ सावधानियां बरतना भी बेहद ज़रुरी होता है। यूएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2007 में 1 से 19 साल तक के 3443 बच्चों की मौत डूबने से हुई है और इनमें से अधिकतर बच्चों की मौत का कारण स्विमिंग पूल रहे हैं।
दरअसल, स्विमिंग के दौरान बेसिक सेफ्टी रूल्स पर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे बच्चे असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। अब बच्चे तो बच्चे हैं, वो सावधानियां बरतने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते लेकिन पेरेंट्स होने के नाते आपके लिए यह ज़रुरी है कि अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग करवाने ले जा रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें।
सौजन्य से - ABP

स्विमिंग करना सिखाएं 

स्विमिंग करना सिखाएं 
अगर आपके बच्चे को स्विमिंग नहीं आती तो उन्हें स्विमिंग पूल में बिना लाइफगार्ड के नहाना या खड़े नहीं होने देना चाहिए। सबसे पहले बच्चों को स्विमिंग सिखाएं और उसके बाद ही उन्हें स्विम करने की इजाज़त दें।

बिना सुपरवाइज़र के बच्चे को स्विम करने न भेजें

बिना सुपरवाइज़र के बच्चे को स्विम करने न भेजें
अपने बच्चे को कभी भी बिना सुपरवाइज़र के स्विम करने की परमिशन न दें। सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर पूल एक्सीडेंट्स 1 से 4 साल तक के बच्चों के घर में मौजूद पूल में हुए हैं। आपकी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान जा सकती है। इसलिए अगर आप बच्चे को स्विमिंग करवा रहे हैं तो हमेशा अलर्ट रहें क्योंकि ज़रा सी असावधानी आपके बच्चे की जान जोखिम में डाल सकती है।

लाइफगार्ड की मौजूदगी में ही बच्चों को स्विम करने दें

लाइफगार्ड की मौजूदगी में ही बच्चों को स्विम करने दें
बच्चों को स्विमिंग के लिए तभी भेजें जब लाइफगार्ड मौजूद हो और बच्चों को लाइफगार्ड की बात मानने को समझाएं। साथ ही ऐसे एरिया में बच्चों को स्विमिंग करने की इजाज़त दें, जहां अधिकारिक तौर पर स्विमिंग के लिए जगह बनाई गई हो।

आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने से मना करें

आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने से मना करें
लाइफगार्ड के रूल्स फॉलो करते हुए आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने के लिए मना करें और उन्हें पूल से तुरंत बाहर निकालें। अगर घर में स्विमिंग पूल है तो भी आंधी-तूफान आने पर बच्चों को पूल से बाहर निकलने को कहें।

स्विमिंग किट खरीदें

स्विमिंग किट खरीदें
बच्चों के लिए पूरी स्विमिंग किट खरीदें। बच्चों की आंख, सिर और कान को प्रोपर कैप से ढकें इससे आपके बच्चे को इंफ्केशन का खतरा नहीं रहेगा।

बच्चों को सिर के बल डाइविंग न करने दें

बच्चों को सिर के बल डाइविंग न करने दें
सिर के बल बच्चों को डाइविंग न करने दे। इससे बच्चे को सिर में चोट लग सकती है और वह जख्मी हो सकता है। इसलिए केवल पैरों के बल ही डाइविंग करना सही माना जाता है।

पूल में खिलौने न ले जाने दें

पूल में खिलौने न ले जाने दें
बच्चों को स्विमिंग पूल में खिलौने न ले जाने दें इससे वह पूल में ऊधम मचाएंगे जो उनके लिए खतरा हो सकता है और हमेशा बच्चों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही स्विमिंग करने के लिए भेजें।

स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर की सारी जानकारी रखें

स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर की सारी जानकारी रखें
अपने बच्चों को स्विमिंग की ट्रनिंग दिलवाने ले जा रहें है तो ट्रेनिंग सेंटर की पूरी जानकारी रखें और साथ ही यह भी जांचे की ट्रेनिंग सेंटर को लाइसेंस मिला हुआ है या नहीं और वहां बच्चों की सिक्योरिटी के क्या इंतेजाम है?

यह वीडियो देखने के बाद कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड को नहीं भेजेगी प्राइवेट सेल्फीज़

यह वीडियो देखने के बाद कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड को नहीं भेजेगी प्राइवेट सेल्फीज़ 
रिश्ते में प्यार हो न हो रोमांस तो होना बनता ही है। कुछ ऐसी ही सोच के साथ आजकल के रिश्ते चल रहे हैं। ज़माना बदल गया है, लोग ख़तों से मोबाइल और अब मोबाइल से इन्टरनेट पर बातें करने लगे हैं। ज़माने के साथ-साथ लोगों का प्यार को लेकर नज़रिया भी बदलने लगा है।
आजकल इन्टरनेट का चलन तो इस कदर है कि दिन में दो फोटो न शेयर की जाए तो दिन ही नहीं बनता। नए रिश्तों में सेल्फी और फोटोज़ न देने पर तो लड़ाइयां हो जाती हैं। नए रिश्ते को उतनी मजबूती मिलती भी नहीं है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से आपत्तिजनक तस्वीरों की मांग करने लगते हैं। लड़कियां भी बिना अपने रिश्ते की मजबूती को समझे बिना अपनी ऐसी तस्वीरें देने को मान जाती हैं जो शायद नहीं देनी चाहिए।
यदि मैं आपत्तिजनक फोटोज़ को लेकर कुछ समझाना शुरू करूँगा तो कभी भी खत्म नहीं कर सकूंगा। लेकिन मेरी और आपकी मुश्किलों को आसान करने के लिए एक वीडियो आपके सामने रखने जा रहा हूँ, जिसे देखकर आपको भी समझ आ जायेगा कि अपनी गर्लफ्रेंड की बाथरूम सेल्फी मांगने से क्या हो सकता है। 
आईये देखते हैं कि क्या है वीडियो में।
यहाँ पर सच्चाईं को नाटकीय रूप में दिखाया गया है। (इस नाटक में लड़की का काल्पनिक नाम रुचिका है

लड़की बाथरूम में नहाने के लिए जाती है 

लड़की बाथरूम में नहाने के लिए जाती है 
लड़की बाथरूम में अपने बॉयफ्रेंड से बात करते-करते नहाने के लिए जाती हैं। तभी बॉयफ्रेंड उसी हालत में सेल्फी मांग देता है। 

शुरू में मना करती है लड़की 

शुरू में मना करती है लड़की 
 शुरू में रुचिका ऐसी तस्वीर देने से माना करती है, लेकिन अंत में मान जाती है। 

क्लिक कर लेती है सेल्फी 

क्लिक कर लेती है सेल्फी 
अपने बॉयफ्रेंड को अपनी प्राइवेट फोटो सेंड करने के लिए फोटो क्लिक कर लेती है। 

बड़ी गलती 

बड़ी गलती 
 गलती से जो फोटो बॉयफ्रेंड को देनी थी, वो पापा को सेंड हो जाती है। 

पापा का रिएक्शन 

पापा का रिएक्शन 
रुचिका के फोटो देख कर उसके पापा अपने आप पर काबू नहीं कर पाते और फोटो रुचिका की मम्मी को सेंड कर देते हैं। 

पापा से भी हो गई गलती 

पापा से भी हो गई गलती 
पापा से भी गलती हो जाती है। रुचिका की आपत्तिजनक तस्वीर गलती से उनके दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सेंड हो जाती है। 

गलती का नतीजा 

गलती का नतीजा 
गलती का नतीजा आप खुद देख लीजिये। 

हालाँकि यह तो एक नाटक है, लेकिन कई लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 

हालाँकि यह तो एक नाटक है, लेकिन कई लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 
ऐसी ही कुछ गलतियों की वजह से लड़कियां कई दफे सुसाइड जैसा कदम उठा चुकी हैं। आपकी इज्जत आपके हाथों में है। ध्यान दें, कभी-भी खुद की अपत्तिजनक तस्वीरें न लें।

यहाँ देखें पूरा वीडियो 

कहीं आप भी मेक-अप करते समय यह ग़लतियाँ तो नहीं कर रहीं

कहीं आप भी मेक-अप करते समय यह ग़लतियाँ तो नहीं कर रहीं  
आजकल की लड़कियाँ फैशन ट्रेंड्स और मेक-अप जैसी चीज़ों को लेकर बड़ी जागरूक सी हो गई हैं। उन्हें पता है करीना ने कौन से डिजाइनर की ड्रेस पहनी है, कैटरीना का मेकअप किसने किया है, अनुष्का कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। अपनी इन्हीं रोल मॉडल्स को फॉलो करते हुए आज की लड़कियाँ अपने साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करती हैं और ख़ासतौर पर ये एक्सपेरिमेंट्स मेकअप को लेकर किए जाते हैं।
कई बार तो लड़कियाँ सही मेक-अप करने में कामयाब हो जाती हैं। लेकिन कई बार मेक-अप न केवल उनका लुक बिगाड़ देता है, बल्कि गलत मेकअप करने की वजह से परी दिखने वाली लड़कियाँ भी किसी भूतनी से कम नहीं लगती।
अतः मेकअप के दौरान होने वाली इन गलतियों से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें :

मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र लगाना न भूले 

मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र लगाना न भूले 
चाहे स्किन ऑयली हो या रूखी। मेकअप लगाने के पहले उसे मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरुरी है। मॉइश्चराइज़र आपकी स्किन को सॉफ्ट-स्मूद बनाने के साथ-साथ मेकअप प्रोडक्ट से होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है। 

त्वचा के अनुसार चुने फाउंडेशन 

त्वचा के अनुसार चुने फाउंडेशन 
यदि आपके फाउंडेशन का शेड आपकी त्वचा के रंग के अनुरूप नहीं है, तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। यदि आपकी स्किन टोन डार्क है, तो लाइट फाउंडेशन लगाने से आपका चेहरा धुंधला दिखने लगेगा। वहीं यदि आपकी स्किन टोन लाइट है और आप डार्क फाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपकी स्किन साँवली सी दिखने लगेगी। 

ग्लॉस का अधिक उपयोग न करें 

ग्लॉस का अधिक उपयोग न करें 
कई बार लड़कियों को लगता है कि ज्यादा ग्लॉसी लुक सेक्सी लगता है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। ज्यादा ग्लॉसी लुक देखने में भद्दा लगता है खासतौर पर डार्क स्किन वाली लड़कियों को ग्लॉसी लुक से बचना चाहिए।

आई मेकअप में रखें इन बातों का ख्याल  

आई मेकअप में रखें इन बातों का ख्याल  
मेकअप के दौरान यदि सबसे ज्यादा किसी बात का ख्याल रखना है, तो वो है आई मेकअप का। डार्क स्किन टोन के साथ लाइट रंग के आई शेड्स अच्छे नहीं लगते, इसलिए डार्क स्किन टोन वाले लोगों को लाइट आई शेड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं लाइट स्किन टोन वाले लोग लाइट और डार्क दोनों आई शेड्स लगा सकते हैं।  

मस्कारा का इस्तेमाल करें कम 

मस्कारा का इस्तेमाल करें कम 
अगर मस्कारा ठीक से लगाया जाए तो आँखों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। वहीं इसका अधिक और गलत इस्तेमाल न केवल आँखों को काला व भद्दा दिखाता है, बल्कि पलकों के बालों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।   

अधिक ब्लश बना देगा जोकर  

अधिक ब्लश बना देगा जोकर  
गालों को फूलों की पंखुड़ियों जैसा गुलाबी लुक देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य तौर पर मेकअप होने के बाद गालों पर हल्का सा ब्लश लगा दिया जाता है। लेकिन अधिक ब्लश का इस्तेमाल आपके किए-कराए मेकअप पर पानी फ़ेर सकता है।  

बालों को हाईलाइट करवाने से पहले ज़रा रुकिए 

बालों को हाईलाइट करवाने से पहले ज़रा रुकिए 
यदि आप हेयर कलर करवाने जा रही हैं तो ये वाक़ई बहुत साहसिक कार्य है। यदि आपका स्किन टोन लाइट है तो आप पुरे बालों को कलर करवा सकती हैं, आपके चेहरे के अनुसार आप पर लाइट शेड भी खिल कर आएगा। वहीं डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों को चॉकलेट ब्रॉउन या बरगंडी जैसे शेड्स अच्छे लगते हैं। 

टिप्स करें फॉलो 

टिप्स करें फॉलो 
अगर आप भी ब्यूटी ब्लंडर से बचना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो जरूर करें। ऐसी ही उपयोगी बातों को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।