Saturday, 4 November 2017

अगर आप वाकई करते हैं अपने बालों की केयर, तो आपके लिए वरदान है 'चावल का पानी'

अगर आप वाकई करते हैं अपने बालों की केयर, तो आपके लिए वरदान है 'चावल का पानी' 
हमारे घर का किचन किसी भी खजाने से कम नहीं है। किचन में सब्जियां, दालें, फल, मसालें ना जाने क्या-क्या होता है। ये सभी चीजें सिर्फ हमारा पेट भरने और खाने का स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करती हैं, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य से लेकर खूबसूरती तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 
वैसे भी सुंदरता के लिए तो हम कितने भी पापड़ बेलने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में अगर कोई आसान तरीका पता लग जाए तो फिर कहना ही क्या। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ तरीके लेकर आए हैं। जी हां। इन तरीकों के बूते आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे। 
अब चावल तो आपके घर में भी बनते होंगे। हालांकि चावल उबालने के बाद जो पानी बचता है उसे अक्सर हम फेंक देते हैं। कभी आपने सोचा है कि यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है? नहीं, तो फिर चलिए पढ़ लीजिए यह स्टोरी। इसके बाद आप कभी उस पानी को नहीं फेकेंगे।

सदियों पुराना उपाय 

सदियों पुराना उपाय 
एशिया में प्राचीनकाल से ही महिलाएं त्वचा को जवां और बालों को मजबूत व लंबा बनाए रखने के लिए चावल के पानी का ही इस्तेमाल किया करती थीं। जापान की महिलाएं तो चावल के पानी से नहाती भी थीं। इसके इस्तेमाल से महिलाओं के बाल जमीन तक लंबे होते थे। आयुर्वेद में भी चावल के पानी को प्राकृतिक शैम्पू माना गया है।

विज्ञान ने भी किया प्रमाणित 

विज्ञान ने भी किया प्रमाणित 
एक रिसर्च के अनुसार चावल के पानी में Inositol नाम का एक तत्व पाया जाता है। इस तत्व की वजह से बालों की इलास्टिसिटी बढ़ती है। वो आसानी से डैमेज नहीं होते हैं। 
चावल के पानी को इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. उबला हुआ पानी 

1. उबला हुआ पानी 
आप उबले हुए चावल के पानी को भी बाल और त्वचा धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चावल में रोजाना से दो-तीन कप ज्यादा पानी डालकर इसे पकाए। इसके बाद इसे निथारकर पानी निकाल लें। इस पानी को पैक करके फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ऐसे करें इस्तेमाल 

ऐसे करें इस्तेमाल 
इस चावल के पानी को इसी रूप में इस्तेमाल न करें। कुछ चम्मच चावल के पानी को सादे पानी में घोलकर चेहरा या बालों को धोएं। 
आगे जानिए चावल का पानी बनाने का इससे आसान तरीका। 

बिना उबला पानी 

बिना उबला पानी 
यदि आप चावल उबालकर इतना ताम-झाम नहीं करना चाहते हैं तो चावल को 15 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। फिर निश्चित समय बाद पानी निथारकर इसका उपयोग बाल या चेहरा धोने में करें।

बेस्ट तरीका 

बेस्ट तरीका 
यदि आप अपने बालों और चेहरे की सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं। जल्दी फायदा चाहते हैं तो आपको यह तरीका अपनाना चाहिए। हालांकि इसमें आपको मेहनत कुछ ज्यादा लगेगी। इसके मुताबिक चावल का पानी बनाने के लिए चावल को कुछ देर पानी में भिगोकर निथार ले। फिर इस बचे हुए पानी को दो से तीन दिन तक रूम टेम्प्रेचर पर जार में भरकर रखें। इसके फरमेंट होने (थोड़ी खट्टी स्मेल आने पर) के बाद इसका इस्तेमाल करें। 
आगे जानिए आपको चावल के पानी का इस्तेमाल कब और कितनी बार करना चाहिए।

चौकाएंगे परिणाम 

चौकाएंगे परिणाम 
जब हम चावल के पानी को फरमेंट कर देते हैं तो इसकी pH वैल्यू बदलती है, जिस वजह से 'pitera' नाम का केमिकल बनता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही इस फर्मेन्टेड चावल के पानी को भी सादे पानी के साथ उपयोग में लें। 

इतनी बार करें इस्तेमाल 

इतनी बार करें इस्तेमाल 
त्वचा की बात करें तो चावल के पानी से हर दिन सुबह-शाम चेहरा साफ करें। ये हमेशा दमकता हुआ ही मिलेगा। वही बालों को चावल के पानी से हफ्ते में एक या दो बार बाल धोएं या इसे कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें तो फायदा देखने को मिलेगा। 
आगे चावल का पानी इस्तेमाल करने के कुछ खास टिप्स।

फेस वाश की तरह करें इस्तेमाल 

फेस वाश की तरह करें इस्तेमाल 
क्लीन्ज़र के अलावा आप चावल के पानी को टोनर की जगह भी उपयोग में ला सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर मसाज करने से चेहरा दमकने लगता है। साथ ही इसका फेस मास्क भी बनाया जा सकता है। 

स्कैल्प को करें मसाज 

स्कैल्प को करें मसाज 
बालों को शैम्पू करने के बाद चावल के पानी से बालों की मसाज करें। 4-5  मिनट तक ऐसे ही छोड़ने के बाद इसे पानी से धो लें। इससे बाल मजबूत के साथ ही चमकदार भी बनेंगे। 

No comments:

Post a Comment