गर्मियां आ गई हैं और गर्मियों से निजात पाने के लिए हर शख्स कोई न कोई तरीका अपना रहा है। वैसे गर्मियों के इस मौसम में खुद को फ्रेश और हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। और ऐसा करने में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ समर ड्रिंक्स, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन समर ड्रिंक्स की मदद से ना केवल आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि आप एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें - समर सीज़न में गर्मियों से बचने के नुस्खे आज़माइए बॉलीवुड स्टार्स के अंदाज़ में
तरबूज का जूस भी है बहुत फायदेमंद
तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला बहुत ही गुणकारी फल है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। वैसे तरबूज की तरह इसका ड्रिंक भी बहुत टेस्टी लगता है। आप तरबूज में सोडा, नींबू और मिंट लीव्स मिलाकर जूस बना सकते हैं। ये आपको तरबूज से बेहतर लगेगा।
आम का टेस्टी पना
आम पना गर्मियों में पिया जाने वाला बहुत ही स्वादिष्ट और लाभदायक ड्रिंक है। इसे बनाने में थोड़ा समय तो ज़रूर लगता है लेकिन इसे पीकर आपकी दिन भर की थकान ज़रूर छूमंतर हो जाएगी। उबले हुए कच्चे आम को छीलकर उसके पल्पी हिस्से को चीनी वाले पानी में मिलाकर कुछ नमक और भुना जीरा मिलाकर कुछ देर ठंडा करके पीजिए। इसका ज़ायका बेशक आपको अच्छा लगेगा।
यम्मी कोल्ड कॉफी
गर्मियों में बिना कुछ खाए घर से निकलना नुकसानदायक होता है। लेकिन कई बार कुछ खाने का मन नहीं करता, ऐसे में कोल्ड कॉफी बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी।
नीबू पानी का नहीं है कोई जवाब
गर्मियों में हर गली-नुक्कड़ पर आपको आसानी से नीबू पानी मिल जाएगा। ये गर्मी में न केवल आपकी थकान दूर करता है बल्कि पेट की गर्मी को भी शांत करता है।
घर पर बनाएं खट्टी-मीठी शिकंजी
ठंडे पानी में बनी हुई नींबू की शिंकजी पीने के कई फायदे हैं। ये गर्मी से राहत देती है साथ ही अगर किसी को लो बीपी की समस्या है तो ऐसे लोगों को गर्मियों में रोज़ शिकंजी पीनी चाहिए।
गन्ने का जूस-टेस्टी भी और गुणकारी भी
गन्ने का जूस शरीर में खून की कमी को दूर करता है साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों के दिनों में ताज़े बने गन्ने के जूस का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
ये भी पढ़े- गन्ने का रस पीने के हैं ये फायदे
आइस-टी का उठाएं लुत्फ
अगर आपको चाय पीना पसंद है तो गर्मियों में इसकी जगह पर आइस-टी का सेवन करें। आप घर में ही आइस-टी बना सकते हैं।
नारियल पानी है कमाल
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और फ्रेश रखने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। नारियल पानी न केवल शरीर में पानी की कमी को दूर करता है बल्कि इसके और भी कई लाभ हैं।









No comments:
Post a Comment