Saturday, 4 November 2017

'मनी प्लांट' को क्यों कहा जाता है अमीर बनाने वाला पौधा, जानिए इसके पीछे का सच

'मनी प्लांट' को क्यों कहा जाता है अमीर बनाने वाला पौधा, जानिए इसके पीछे का सच
आज के दौर में हर किसी को अमीर बनना है। सुबह-शाम अधिकांश लोग इसी भागमभाग में लगे रहते हैं। हालांकि हर इंसान का काम करने का अपना तरीका होता है । ऐसे में सभी सफल भी हो जाए यह तो संभव नहीं है। वैसे भी कहते हैं न कि हमारे भाग्य में जो लिखा है, वो तो हमे मिलेगा ही। इसके बाद सबकुछ अच्छे कर्मों के आधार पर मिल जाता हैै।
बावजूद इसके कुछ ऐसे भी होते हैं जो ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ऐसे में आप पाएंगे कि आजकल घरों में भी पौधे नजर आने लगे हैं। गार्डन में पेड़ भी दिखने लगे हैं। ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट का। वैसे तो यह एक बेल के रूप में पनपता है। मगर इसे पसंद करने वाले भी बहुत से लोग हैं। 
आपको जानकर हैरानी होगी कि अधिकांश लोग इसे अमीर बनाने वाला पौधा मानते हैं। कई लोगों की मान्यता है कि इसे घर में लगाने से पैसे की आवक बढ़ जाती है। आज हम ऐसी ही कुछ बातों को आपके सामने लेकर आए हैं। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

बिना किसी मशक्कत के बढ़ता है ये पौधा 

बिना किसी मशक्कत के बढ़ता है ये पौधा 
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है,जो बिना किसी मेहनत के बढ़ जाता है। इस प्लांट को सूरज की रोशनी की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। आजकल आप इस पौधे को हर घर के बगीचे या घर के अंदर किसी कोने में देख सकते हैं। इससे जुड़ी कहानी तो और भी मजेदार है।

गरीब किसान की कहानी

गरीब किसान की कहानी
ताइवान में एक गरीब किसान रहता था। उसने अपने गरीबी कम करने के लिए बहुत मेहनत की। मगर लाख कोशिश के बाद भी बात नहीं बन पाई। एक दिन उसने अपने बगीचे में एक पौधा लगाया। कुछ दिन बाद उसे महसूस हुआ कि यह पौधा बिना किसी मशक्कत के साथ बढ़ रहा है। बस इसी बात से उसने भी सीख ली कि अब बिना किसी की मदद लिए आगे बढ़ना है। देखते ही देखते बात बन गई।

उस समय से नाम पड़ा मनी प्लांट

उस समय से नाम पड़ा मनी प्लांट
बस फिर कुछ समय बाद वो अमीर बन गया। उसके आसपास के लोग उसकी सफलता का राज उस पौधे को मानने लगे। इसके बाद पौधे का नाम भी मनी प्लांट रख दिया गया।

सिखाता है मेहनत

सिखाता है मेहनत
मनी प्लांट हमे अमीर नहीं बनाता। ये हमें सिखाता है कि हम मेहनत करके अमीर कैसे बन सकते हैं।

रेडिएशन को कम करता है

रेडिएशन को कम करता है
मनी प्लांट अपने आसपास की हवा को शुद्ध रखता है। रेडिएशन के प्रभाव को कम करके ऑक्सीजन छोड़ता है। 

मन मोह लेने वाला है ये पौधा

मन मोह लेने वाला है ये पौधा
आजकल इंसान अपने घर की साज-सज्जा के लिए मनी प्लांट का इस्तेमाल कर रहा है। इस तस्वीर को देखकर तो साफ जाहिर हो गया है कि यह पौधा मनमोहक है।

घर के किसी कोने को सजाएँ

घर के किसी कोने को सजाएँ
हम मनी प्लांट को अपनी घर की साज-सज्जा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

खुद पर करें भरोसा

खुद पर करें भरोसा
किसी चीज पर अपना विश्वास बनाना तो अच्छा है,परन्तु अगर आप मेहनत नहीं करेंगे तो कोई भी चीज आपके भाग्य में काम नहीं कर सकती। यह सच बात है। तो बताइए कैसी लगी आपको यह स्टोरी। अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बताइएगा।  

No comments:

Post a Comment