Saturday, 4 November 2017

लड़कियों के इन संकेतों से पहचानिए कि अब वो आपसे प्यार नहीं करती

लड़कियों के इन संकेतों से पहचानिए कि अब वो आपसे प्यार नहीं करती
सच्चा प्यार बिना किसी शर्त के होता है और सिर्फ खुशनसीब लोगों को ही नसीब होता है। किसी से प्यार करना और उसी का प्यार पाना बहुत मुश्किल होता है। प्यार में कई बार ऐसा भी होता है कि दो लोग एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ते की तरफ आगे बढ़ते हैं। थोड़े सिरफिरे रहते हैं, इश्क की खुमारी में भीग जाते हैं लेकिन फिर अचानक दोनों में से किसी एक के नेचर में, उसकी हरकतों में, बातों में कुछ बदलाव आने लगते हैं, जो दूसरे को बहुत हर्ट करते हैं। खासतौर से लड़कियां अगर किसी रिश्ते से दूर जाना चाहती हैं तो कुछ खास तरीकों से वो अपने पार्टनर को ये बातें जता देती हैं कि वो उनसे प्यार नहीं करती।
ऐसे में ये जानना बहुत ज़रूरी है कि किन संकेतों से ये पता लगाया जा सकता है कि आपकी फीमेल पार्टनर आपसे प्यार नहीं करती। अगर आप जल्दी ही इन संकेतों पर गौर फरमाएगें तो हो सकता है आप अपने रिश्ते को बचा पाएं और अपनी पार्टनर की नाराज़गी या फिर जिन भी कारणों से वो आपसे दूर हो रही हैं, उन्हें दूर कर पाएं।

आपकी परवाह नहीं करती

आपकी परवाह नहीं करती
जब एक लड़की  किसी लड़के से प्यार करती है तो अपने पार्टनर की छोटी से छोटी बात से भी उसे फर्क पड़ता है। हर बात पर सवाल पूछना, लड़के की लापरवाही पर नाराज़ हो जाना, ये वो छोटी-छोटी बाते हैं, जिनके ज़रिए लड़कियां अपना प्यार जताती हैं। लेकिन अगर आपकी पार्टनर अब इनमें से कुछ नहीं करती है तो आपको सतर्क होने की ज़रूरत है।

अब आप उसे अट्रैक्टिव नहीं लगते

अब आप उसे अट्रैक्टिव नहीं लगते
अगर कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो वो लड़का उसे पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा हैंडसम और गुड लुकिंग लगता है। लेकिन अगर आपकी पार्टनर आप में दिलचस्पी नहीं दिखाती है, आपके लुक्स को लेकर उसे कोई क्रेज़ या एक्साइटमेंट नहीं रहता तो यह इस बात का इशारा है कि वो आपसे प्यार नहीं करती।

रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कोशिश नहीं करती

रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कोशिश नहीं करती
लड़कियां अक्सर अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करती हैं। कभी अपने पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान करना तो कभी किसी ख़ास दिन की यादों को सहेजना, लेकिन अगर आपकी पार्टनर ऐसा कुछ भी करने की कोशिश नहीं करती तो जनाब, थोड़ा सा संभल जाइए और जानने की कोशिश कीजिए कि उसके दिल में क्या चल रहा है।

बातचीत में नहीं दिखाती दिलचस्पी

बातचीत में नहीं दिखाती दिलचस्पी
किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी है बातचीत करते रहना, अपने दिल की बातें दूसरे से कहना और दूसरे के दिल की बातों को सुनना। ये रिलेशनशिप को मज़बूत करने के लिए बहुत ज़रूरी है। पर जब कोई लड़की, किसी लड़के से प्यार नहीं करती तो वो किसी भी प्रकार की बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती है।

आपकी फीलिंग्स की परवाह नहीं करती

आपकी फीलिंग्स की परवाह नहीं करती
जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो अपनी फीलिंग्स और इमोशन्स से ज़्यादा उसे उस लड़के की भावनाओं का ख्याल रहता है। उसके चेहरे पर आई हल्की सी परेशानी भी उसे टेंशन में डाल देती है लेकिन अगर वो एक बार इस रिश्ते से अलग होने का मन बना लेती है तो फिर आपकी फीलिंग्स का उस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

आपकी किसी भी कोशिश पर नहीं देती ध्यान

आपकी किसी भी कोशिश पर नहीं देती ध्यान
अगर आपकी पार्टनर आपके द्वारा की गई किसी भी ख़ास बात की कद्र नहीं करती, आप उसे स्पेशल फील करवाने के लिए चाहे कुछ भी करें, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये चिंता का विषय है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि वो आपसे प्यार नहीं करती।

आप ही करते हैं बातचीत की पहल

आप ही करते हैं बातचीत की पहल
अगर आपका रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच चुका है कि अब बातचीत की शुरूआत सिर्फ आपसे ही होती है, आप दोनों के बीच बात सिर्फ तब ही होती है जब आप बात शुरू करते हैं, तो इसका सीधा मतलब ये है कि आपकी पार्टनर आपसे प्यार नहीं करती।

आपको अटैंशन नहीं देती

आपको अटैंशन नहीं देती
अगर जिस लड़की के साथ आप रिलेशन में हैं वो अब आपको अटैंशन नहीं देती और ना ही उसे आपकी अटैंशन से फर्क पड़ता है तो ज़रा रूकिए, वक्त निकालिए और अपने रिलेशन को सुधारने के लिए वक्त दीजिए, कही ऐसा ना हो कि आपकी पार्टनर आपसे बहुत दूर चली जाए।

फिज़िकल इंटीमेसी में भी नहीं दिखाएगी दिलचस्पी

फिज़िकल इंटीमेसी में भी नहीं दिखाएगी दिलचस्पी
रिलेशनशिप का एक ख़ास पहलू फिज़िकल इंटीमेसी भी है, जो इस रिश्ते को पूरा करता है। लेकिन फिज़िकल इंटीमेसी के ये पल तभी खास बनते हैं जब दोनों ही इन पलों को एंज्वॉय करें, पर अगर आपकी पार्टनर लम्बे वक्त से इन खास पलों में कोई रूचि नहीं दिखा रही है तो ये भी इस बात का इशारा है कि वो आपसे प्यार नहीं करती है।

अपने रिश्ते को संभालने के लिए दीजिए एक मौका

अपने रिश्ते को संभालने के लिए दीजिए एक मौका
अगर आपकी पार्टनर भी इसी तरह का व्यवहार कर रही है तो आपको सचेत होने की ज़रूरत है। अपने बिज़ी शिड्यूल में से वक्त निकालिए और जानने की कोशिश कीजिए कि आपकी पार्टनर आपसे क्यूं दूर जा रही हैं। उसे मनाकर, अपने रिश्ते को एक और मौका देने की कोशिश कीजिए।

No comments:

Post a Comment