ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान का अपना अलग ही महत्व है। हाथों की इन छोटी-छोटी लकीरों के कई मतलब होते हैं और इन्हें समझने में भी बहुत अध्ययन की जरूरत पड़ती है। ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा जैसी लकीरों के बारे में तो आपने भी कई बार सुना होगा।
हथेली पर बनी लकीरों के बारे में तो अक्सर ही कई तरह की बातें लिखी जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपनी हथेली से थोड़ा नीचे यानी अपनी कलाई को देखा है। ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि आपकी कलाई पर कुछ लकीरें बनी हुई हैं। ये लकीरें भी अपने अंदर आपके कई राज छुपाए हुए हैं।
इन लकीरों को देखकर कई सारी बातों का पता चलता है। क्या हैं वो बातें? आइए जानते हैं।
लकीरों का मतलब

अपनी कलाई पर आपको कुछ छोटी-छोटी लकीरें नजर आएंगी। इनकी संख्या और आकार के अलग-अलग मतलब होते हैं।
लकीरों की संख्या

इन लकीरों की संख्या से आपकी उम्र के बारे में पता चलता है। एक लकीर होने का मतलब है आपकी जिंदगी 28 वर्ष से अधिक नहीं है। दो लकीरें 56 वर्ष और 3 लकीरें 84 वर्ष अधिकतम उम्र होने के संकेत देती है। बहुत कम लोगों में चार लकीरें होती हैं। इसका मतलब है व्यक्ति 84 साल से भी अधिक उम्र तक जीवित रहेगा।
पहली सपाट लाइन

पहली ब्रेसलेट लाइन स्वास्थ्य के बारे में कुछ बातें उजागर करती हैं। यदि यह लाइन साफ तरीके से बनी हुई है तो इसका मतलब है कि आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे।
टूटी हुई है तो...

महिलाओं में यह पहली लकीर टूटी हुई है और हथेली की ओर मुड़ी हुई है तो इसका मतलब है कि उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम में समस्या होगी। वहीं पुरुषों में टूटी हुई लकीर रिप्रोडक्टिव सिस्टम के साथ ही प्रोस्टेट में गड़बड़ी का भी संकेत होती है।
दूसरी लाइन का मतलब

यदि आपकी दूसरी ब्रेसलेट लाइन, सीधी आैर साफ है तो आप बड़े किस्मतवाले हैं। आपको जीवन में खुशी, सफलता और पैसा सबकुछ मिलेगा।
छोटी लकीर का मतलब

यदि दूसरी लकीर छोटी है तो आपको धन, सफलता और खुशियां पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपका जीवन कड़की में बीतने के आसार भी है।
तीसरी लकीर को समझिए

अब आपको स्वास्थ्य और धन के बारे में तो पता चल ही गया। अब बारी तीसरी लकीर की आती है। यह लकीर आपकी जिंदगी में फेम और पावर की स्थिति के बारे में बताती है।
सीधी लकीर

तीसरी लकीर यदि मजबूत और सीधी है तो आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं। आप सेलिब्रिटी या राजनेता बन सकते हैं।
चौथी लकीर

बहुत कम ही लोगों को अपने हाथ में ये चौथी लकीर नजर आएगी। यदि आपके हाथ में यह लकीर है तो आप बहुत दुर्लभ व्यक्ति हैं। यह लकीर तीसरी लकीर को सपोर्ट देने का काम करती है।
बढ़ती हैं संभावनाएं

यदि आपके हाथ में चौथी रेखा भी है तो यह आपको फेम मिलने की संभावनाओं को और मजबूत करती है। यह रेखा आपके हाथ में होने पर आपको फेम मिलना लगभग तय है।

No comments:
Post a Comment