आजकल की लड़कियाँ फैशन ट्रेंड्स और मेक-अप जैसी चीज़ों को लेकर बड़ी जागरूक सी हो गई हैं। उन्हें पता है करीना ने कौन से डिजाइनर की ड्रेस पहनी है, कैटरीना का मेकअप किसने किया है, अनुष्का कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। अपनी इन्हीं रोल मॉडल्स को फॉलो करते हुए आज की लड़कियाँ अपने साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करती हैं और ख़ासतौर पर ये एक्सपेरिमेंट्स मेकअप को लेकर किए जाते हैं।
कई बार तो लड़कियाँ सही मेक-अप करने में कामयाब हो जाती हैं। लेकिन कई बार मेक-अप न केवल उनका लुक बिगाड़ देता है, बल्कि गलत मेकअप करने की वजह से परी दिखने वाली लड़कियाँ भी किसी भूतनी से कम नहीं लगती।
अतः मेकअप के दौरान होने वाली इन गलतियों से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें :
मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र लगाना न भूले
चाहे स्किन ऑयली हो या रूखी। मेकअप लगाने के पहले उसे मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरुरी है। मॉइश्चराइज़र आपकी स्किन को सॉफ्ट-स्मूद बनाने के साथ-साथ मेकअप प्रोडक्ट से होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है।
त्वचा के अनुसार चुने फाउंडेशन
यदि आपके फाउंडेशन का शेड आपकी त्वचा के रंग के अनुरूप नहीं है, तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। यदि आपकी स्किन टोन डार्क है, तो लाइट फाउंडेशन लगाने से आपका चेहरा धुंधला दिखने लगेगा। वहीं यदि आपकी स्किन टोन लाइट है और आप डार्क फाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपकी स्किन साँवली सी दिखने लगेगी।
ग्लॉस का अधिक उपयोग न करें
कई बार लड़कियों को लगता है कि ज्यादा ग्लॉसी लुक सेक्सी लगता है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। ज्यादा ग्लॉसी लुक देखने में भद्दा लगता है खासतौर पर डार्क स्किन वाली लड़कियों को ग्लॉसी लुक से बचना चाहिए।
आई मेकअप में रखें इन बातों का ख्याल
मेकअप के दौरान यदि सबसे ज्यादा किसी बात का ख्याल रखना है, तो वो है आई मेकअप का। डार्क स्किन टोन के साथ लाइट रंग के आई शेड्स अच्छे नहीं लगते, इसलिए डार्क स्किन टोन वाले लोगों को लाइट आई शेड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं लाइट स्किन टोन वाले लोग लाइट और डार्क दोनों आई शेड्स लगा सकते हैं।
मस्कारा का इस्तेमाल करें कम
अगर मस्कारा ठीक से लगाया जाए तो आँखों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। वहीं इसका अधिक और गलत इस्तेमाल न केवल आँखों को काला व भद्दा दिखाता है, बल्कि पलकों के बालों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।
अधिक ब्लश बना देगा जोकर
गालों को फूलों की पंखुड़ियों जैसा गुलाबी लुक देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य तौर पर मेकअप होने के बाद गालों पर हल्का सा ब्लश लगा दिया जाता है। लेकिन अधिक ब्लश का इस्तेमाल आपके किए-कराए मेकअप पर पानी फ़ेर सकता है।
बालों को हाईलाइट करवाने से पहले ज़रा रुकिए
यदि आप हेयर कलर करवाने जा रही हैं तो ये वाक़ई बहुत साहसिक कार्य है। यदि आपका स्किन टोन लाइट है तो आप पुरे बालों को कलर करवा सकती हैं, आपके चेहरे के अनुसार आप पर लाइट शेड भी खिल कर आएगा। वहीं डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों को चॉकलेट ब्रॉउन या बरगंडी जैसे शेड्स अच्छे लगते हैं।
टिप्स करें फॉलो
अगर आप भी ब्यूटी ब्लंडर से बचना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो जरूर करें। ऐसी ही उपयोगी बातों को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।









No comments:
Post a Comment