Saturday, 4 November 2017

महिलाओं से जुड़ी इन गलतफहमियों को दिमाग में लिए घूमते हैं पुरुष, जानिए असलियत

महिलाओं से जुड़ी इन गलतफहमियों को दिमाग में लिए घूमते हैं पुरुष, जानिए असलियत
अक्सर आपने पुरुषों को यह कहते सुना होगा कि महिलाओं को समझना बहुत मुश्किल है। वे कब क्या चाहती हैं, ये कोई नहीं समझ सकता है। महिलाओं के दिमाग और दिल का समझना तो दूर, पुरुष तो उनके शरीर को भी ठीक से नहीं समझ पाते हैं। 
महिलाओं का शरीर भी किसी रहस्य की तरह ही है। आप जितना उसे समझते हैं, उसके बारे में और जानने के लिए आपकी उत्सुकता और बढ़ जाती है। अगर किसी को ऐसा लगता है कि आप फीमेल बॉडी से संबंधित सबकुछ जानते हैं तो हम आपको बता दें कि आप गलतफहमियों को पाले हुए हैं। 
उन्हीं गलतफहमियों को दूर करने के लिए आज हम आपको महिलाओं के शरीर के बारे में ऐसी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो पुरुषों को तो जानना ही चाहिए। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना। इसी बहाने वो लोग भी कुछ नई बातें जान जाएंगे। 

पीरियड्स में ब्लड 

पीरियड्स में ब्लड 
सामान्यतः पुरुषों को ये लगता है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं मूत्र के द्वारा ब्लड रिलीज करती हैं, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है। महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाला अंडा जब फूटता है तो उससे गर्भाशय की दीवारों से ब्लड निकलने लगता है। यही ब्लड महिलाओं की योनी से निकलकर बाहर आता है जो कि मूत्र से अलग होता है। 

योनी का बड़ा होना 

योनी का बड़ा होना 
अगर पुरुषों के मन में ये खयाल है कि यदि महिलाओं की योनी का साइज बड़ा है तो इसका मतलब ये है कि उसने कई बार संबंध बनाए हैं तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। योनी का साइज ये बात साबित नहीं करता कि लड़की ने कितनी बार फिजिकल रिलेशन बनाया है क्योंकि सभी लड़कियों में ये अलग-अलग होता है।
महिलाओं के स्तनों को लेकर क्या सोचते हैं पुरुष, आगे जानिए। 

बड़े स्तन

बड़े स्तन
अगर किसी भी पुरुष को ऐसा लगता है कि महिलाओं को अपने बड़े स्तन ज्यादा पसंद है तो आप गलतफहमियों के शिकार हैं। असल में ये महिलाओं में होने वाली बीमारियों का कारण बनते हैं। इनमें सांस फूलना, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां शामिल हैं। 

स्तनों में दूध 

स्तनों में दूध 
महिलाओं के स्तनों में दूध तभी बनता है जब वो बच्चे को जन्म देने वाली होती हैं या फिर बच्चे का जन्म हो चुका होता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो बच्चों को दूध पिलाने के लिए शुरू हो जाती है। इसके अलावा तो स्तन महिलाओं के शरीर का हिस्सा मात्र ही हैं।  
महिलाओं के सेक्शुअल प्लेजर के बारे में इस गलतफहमी के शिकार हैं पुरुष। 

सेल्फ प्लेजर 

सेल्फ प्लेजर 
पुरुषों के मन में एक गलतफहमी यह भी होती है कि महिलाएं सेक्शुअल प्लेजर का आनंद अकेले नहीं ले सकती हैं। लेकिन अब जो सच्चाई हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बाद आपकी ये गलतफहमी भी दूर हो जाएगी। असल में महिलाएं भी सेल्फ प्लेजर का उतना ही मजा लेती हैं, जितना पुरुष लेते हैं। इस बात को विज्ञान भी साबित कर चुका है।

पीरियड्स आम बात है 

पीरियड्स आम बात है 
पुरुषों के लिए पीरियड्स एक आम समस्या होती है, जिसमें केवल महिलाओं की योनी से ब्लीडिंग होती है। लेकिन पीरियड्स का मतलब केवल इतना ही नहीं होता। कोई इन पुरुषों को बताएं कि उस दौरान लड़कियों को जो दर्द होता है वो शरीर में कई हड्डियों के टूटने पर होने वाले दर्द के बराबर होता है।
महिलाओं की 'ब्रा' को लेकर कुछ ऐसा सोचते हैं पुरुष, आगे जानते हैं।

पुरुषों को रिझाने के लिए 'ब्रा' 

पुरुषों को रिझाने के लिए 'ब्रा' 
कई पुरुषों का तो ये भी सोचना होता है कि महिलाओं काे 'ब्रा' पहनने की कोई जरूरत नहीं है। वे केवल पुरुषों को रिझाने और उकसाने के लिए 'ब्रा' पहनती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि महिलाओं का 'ब्रा' पहनना उतना ही जरूरी है जितना कि पुरुषों के लिए अंडरवियर पहनना होता है। 

महिलाओं को बाल नहीं होते 

महिलाओं को बाल नहीं होते 
आपकी तरह महिलाओं का भी शरीर है, उनमें भी वो सभी हार्मोन्स हैं जो पुरुषों में होते हैं। फिर पुरुष ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि महिलाओं के शरीर पर बाल नहीं होंगे। असल में महिलाओं के शरीर के साथ-साथ उनके जननांग पर भी बाल होते हैं। 

पीरियड्स का झूठ

पीरियड्स का झूठ
कई पुरुषों को तो ये भी लगता है कि पीरियड्स जैसी कोई चीज नहीं होती, ये केवल महिलाएं अपने मतलब के लिए झूठ बोलती हैं। ऐसे पुरुषों के लिए तो हम यही कहना चाहेंगे कि "हे भगवान! इन पुरुषों को पीरियड्स क्यों नहीं दिए?"

No comments:

Post a Comment