Saturday, 4 November 2017

इस तरह आप जीत सकते हैं पार्टनर के माता-पिता का दिल

इस तरह आप जीत सकते हैं पार्टनर के माता-पिता का दिल 
आपने 2 स्टेट्स फिल्म देखी है? याद है वो सीन जब अनन्या (आलिया भट्ट) और कृष (अर्जुन कपूर) के पैरेंट्स एक-दूसरे से मिलते हैं तब कैसी परिस्थितियां बन जाती है। ऐसा अधिकांश लोगों के साथ होता है। कारण कि पार्टनर से मिलना, बात करना और उनके पैरेन्ट्स से मिलना दोनों ही अलग बात है। हम सोचने लगते हैं जिसे हम पसंद करते हैं उनके पैरेन्ट्स मान जाएंगे या इनकार कर देंगे। कारण कि पैरेंट्स को मनाना कोई आसान बात नहीं है। इंग्लिश में एक मुहावरा है 'Hard nut to crack' और ऐसी सिचुएशन में यह मुहावरा बिलकुल सही साबित होता है। 
खैर, बात यहां मुहावरों और मुश्किल बातों की नहीं है बल्कि इतनी है कि अगर आपकी जिंदगी में भी एक मौका ऐसा आ जाए तो आप क्या करेंगे। जब आप खुद आपके पार्टनर के पैरेंट्स से मिलने वाले हैं तो यह छोटी-छोटी बातें अपनाकर बात बन जाएगी। वो बातें कौन-कौन सी हो सकती हैं? यह जानने के लिए पढ़ लीजिए यह स्टोरी। 

'स्माइल प्लीज'

'स्माइल प्लीज'
Wear your smile, it's the most beautiful thing.

आपकी मुस्कुराहट किसी बेशकीमती जेवर से कम नहीं। जब भी आप अपने पार्टनर के पैरेंट्स से मिलें तो हल्की सी मुस्कान होठों पर सजा लीजिए। इसके दो फायदे हैं। पहला यह कि आप खुद पॉजिटीव महसूस करेंगे। दूसरा यह पार्टनर के पैरेन्ट्स को भी अच्छा लगेगा।

तोहफा लेकर जाएं 

तोहफा लेकर जाएं 
वो कहते हैं ना जब मुलाकात खास हो तो तैयारी भी विशेष होना चाहिए। आप भी मिलने के लिए साथ में एक उपहार लेकर जाएं।

आकर्षक लुक रखें

आकर्षक लुक रखें
इसमें कोई दो राय नहीं कि आप जब भी अपने पार्टनर के पैरेंट्स से मिलते हैं तो दिल में कई सवाल उठते हैं। क्या पहने?, कौनसा रंग पहने?, कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए। ऐसे में बजाए घबराने के आप बस खुदको सामान्य बनाए रखें। 

धीरज रखें 

धीरज रखें 
नई जनरेशन के बहुत से लोग यह सोचकर परेशान होते रहते हैं कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं। यह भी हो सकता है कि जब आप अपने पार्टनर के पैरेन्ट्स से मिले तो उनके सवाल आपको भी अजीब लग सकते हैं। मगर इस दौरान आप केवल समझदारी से काम लें।

मोबाइल से दूरी बनाए रखें 

मोबाइल से दूरी बनाए रखें 
जब आप किसी भी इंसान के साथ हों तो आपका पूरा ध्यान उस इंसान पर होना चाहिए ना कि फोन पर। ऐसे में अगर पैरेन्ट्स के सामने ही आप फोन चलाएंगे तो बात बिगड़ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने फोन से कुछ समय दूरी बना लें।

कम बोलें

कम बोलें
पैरेन्ट्स से मुलाकात के दौरान आपसे जितना पूछा जाए केवल उतना ही जवाब दें। हो सकता है कि आपको इस बारे में बहुत कुछ पता हो। मगर कई बार कम बोलना फायदेमंद साबित होता है। 

और एक खास बात...

और एक खास बात...
ये बहुत अच्छी बात है कि आपके और आपके पार्टनर में ताल-मेल बहुत अच्छा है। मगर पैरेंट्स के सामने आप एक-दूसरे में इतना ना खो जाएं कि बाकि लोग आपकी वजह से असहज महसूस करने लगें। वैसे भी इस समय आपका पूरा ध्यान पैरेन्ट्स पर होना चाहिए। 

बात पक्की!

बात पक्की!
चलिए मिठाई खिलाइए आपका रिश्ता तो तय होने वाला है। हा...हा...हा...जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है, इंसान तो सिर्फ एक जरिया है। लेकिन हां, इन छोटी-छोटी बातों से आप अपने पार्टनर के पैरेन्ट्स का दिल आसानी से जीत सकते हैं। All the best Dost किसी की पसंद के पैमाने पर खरा उतरना कोई आम बात नहीं है। 

No comments:

Post a Comment