"उफ्फ! कितने अनरोमांटिक हो तुम। इतना भी नहीं जानते कि गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए क्या-क्या करते हैं। पता नहीं, मैं तुम्हारे साथ रिलेशनशिप में कैसे आ गई।" इस तरह झुंझलाते हुए उसका गुस्सा चरम पर पहुंच गया था। बेचारा बॉयफ्रेंड सिर खुजाकर यह सोचता रह गया कि आखिर उसने ऐसा क्या नहीं किया या उसे क्या करना चाहिए था जिससे उसकी गर्लफ्रेंड को खुशी मिले।
लेकिन वह भी तो "क्या करूँ, क्या ना करूँ... ये कैसी मुश्किल हाय।" वाली स्थिति में फंस चुका था। ये किसी एक लड़के या बॉयफ्रेंड की कहानी नहीं है। अक्सर रिलेशनशिप्स में ये देखने में आता है कि गर्लफ्रेंड हमेशा ये शिकायत करते हुए मिल जाती है कि उनके बॉयफ्रेंड उन्हें समझते नहीं हैं या फिर वो ऐसा कोई काम नहीं करते हैं जिससे उनकी गर्लफ्रेंड को खुशी मिले।
सभी बॉयफ्रेंड्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आज ऐसी ही कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इन पर अमल करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड न केवल उनकी दीवानी हो जाएगी बल्कि दोनों का रिश्ता पहले से और भी ज्यादा स्ट्रांग हो जाएगा।
आइये देखते हैं :
उसके लिए बनाएं नाश्ता

जब उसके बिना कहे आप उसके लिए नाश्ता बनाएंगे तो उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आएगी। ये खुशी उसके लिए किसी भी खुशी से बढ़कर ही होगी।
एक साथ वर्कआउट
एक-दूसरे के साथ रहने के साथ-साथ खुद का खयाल रखना किसी भी कपल के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अगर दोनों साथ में वर्कआउट करेंगे तो साथ समय बिताने के साथ-साथ आपकी सेहत भी बनी रहेगी।
उसे बाहों में लेकर सोएं
जब आप उसे बाहों में लेकर सोते हैं तो इससे आप दोनों का भावनात्मक रिश्ता और भी मजबूत होता है। आपके इस अपनत्व की वजह से वो आपको और भी ज्यादा चाहने लगेगी।
उसकी तारीफ करें
ऐसा जरूरी नहीं है कि अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत है। वो जैसी भी हो आपके लिए हमेशा दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की होगी, इसलिए जब भी मौका मिले उनकी तारीफ कर दें।
शॉपिंग पर ले जाएं
जब आप उसके साथ शॉपिंग पर जाएंगे तो आप उसकी पसंद-नापसंद को ज्यादा अच्छे से जान पाएंगे। साथ ही शॉपिंग पर आपका साथ पाकर उसे खुशी मिलेगी।
उसे सरप्राइज दें
छोटे-छोटे सरप्राइज आपके प्रेम संबंधों में और मिठास घोल देते हैं, इसलिए जब भी आपको मौका मिला उसे सरप्राइज दें। आपके इस अंदाज से वो खुश हो जाएगी।
साथ में मुस्कुराइए
ये बात तो आपने सुनी ही होगी कि हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसे में जब आप दोनों साथ में खिलखिलाकर हंसते हैं तो आपके रिश्ते में मजबूती आती है।
एक-दूसरे को समय दें
किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे को टाइम देना बहुत जरूरी होता है। इससे आप अपनी भावनाओं का आदान-प्रदान बहुत अच्छे से कर पाते हैं।
उसे बाहर घुमाने ले जाएं
एक-दूसरे को टाइम देना अच्छा होता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वो टाइम सिर्फ घर की चार दीवारी में ही दिया जाए। कभी-कभी उसे बाहर घुमाने भी ले जाएं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी का अनुभव होगा।









No comments:
Post a Comment