बेड में भी एक अजीब सा जादू होता है। आपको कॉलेज जाना हो या ऑफिस मगर इसे छोड़कर जाना किसी के भी लिए पहाड़ पर चढ़ने के समान होता है। अब जरा सोचिए, जब सामान्य से बेड को लेकर हमारा रवैया ऐसा होता है तो कभी हमारा बेड और भी ज्यादा आरामदायक और क्रिएटिव हो तो फिर क्या होगा?
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ बेहद आकर्षक बेड। इन्हें देखने के बाद आपको महसूस होगा कि ये सारे आराम और क्रिएटिविटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। जी हां। अगर आपको सोना पसंद नहीं भी है तो भी इन्हें देखने के बाद आप इन पर सोना जरूर चाहेंगे।
कारण यहां हर बिस्तर की अलग खूबियां हैं जो व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करती हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
10. The hamburger bed
अगर आप बर्गर के शौकीन हैं तो यह बेड आपके लिए है। इस बेड के बीच सैंडविच बनकर सोने का मजा ही कुछ और है।
9. Bird nest bed
चिड़िया के घोंसले की डिजाइन का यह बेड देखकर ही आप समझ गए होंगे कि यह कितना आरामदायक है। मगर हां, इसे रखने के लिए आपको एक बड़े बेडरूम की जरूरत पड़ेगी।
आगे देखिये वो बेड जो आपको देगा घास पर लेटने का मजा।
8. Grass bed
गर्मी के दिनों में गार्डन की ठंडी घास पर लेटने का मजा ही कुछ और है। अगर आप घर पर ही यह मजा लेना चाहते हैं तो इस तरह का बेड डिजाइन कर सकते हैं।
7. Barrel bed
अगर आप वाइन के शौकीन हैं तो यह वुडन बेड आपको बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसे वाइन बैरल से बनाया गया है।
आगे देखिए वो बेड जो हो जाता है आपकी पोजीशन के अनुसार एडजस्ट।
6. Molecular bed
इस बेड को सॉफ्ट बॉल्स को अरेंज करके बनाया गया है। इसकी खासियत है कि आप बॉल्स को अपनी पोजीशन के अनुसार अरेंज कर सकते हैं।
5. Rocking chair bed
अगर आप रॉकिंग चेयर पर हिलना बहुत पसंद करते हैं तो यह बेड आपके लिए है। इस पर लेटकर आप चेयर से भी ज्यादा आनंद ले सकते हैं।
आगे देखिये वो बेड जिस पर आप देख सकते हैं टीवी।
4. Bed with built in TV
अगर आप बेड पर लेटकर फिल्में देखना और वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं तो ये बेड आपके लिए है। यहाँ वीडियो गेम खेलने के लिए आपको बेड से नहीं उतरना पड़ेगा।
3. Hanging bed
सीलिंग से लटके हुए इस झूले वाले बेड पर सोना कितना आरामदायक होगा, यह आप तस्वीर देखकर समझ सकते हैं।
आगे देखिये दो और शानदार बेड्स।
2. Car bed
ये बेड कार लवर्स के लिए है। वो अपनी पसंद की कार के मॉडल के अनुसार अपना बेड डिजाइन करवा सकते हैं।
1. The liquid bed
क्या आप भी बेड पर इस तरह सोना चाहते हैं? तो बस आप इस चादर को खरीद लीजिये। दरअसल यह एक चादर है, जिसे खरीदकर आप अपने बेड पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।











No comments:
Post a Comment