Saturday, 4 November 2017

अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग के लिए ले जा रहें है तो रखें इन बातों का ख़ास ध्यान

अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग के लिए ले जा रहें है तो रखें इन बातों का ख़ास ध्यान
स्कूल में गर्मियों की छुट्टी में बच्चे अक्सर समर वैकेशन के लिए जाते हैं। जहां उन्हें तरह-तरह की ट्रेनिंग दी जाती है जिनमें से एक स्विमिंग भी है। हर साल गर्मियों में बच्चे इसकी ट्रेनिंग लेते हैं। लेकिन स्विमिंग करते समय मज़ाक मस्ती के साथ-साथ कुछ सावधानियां बरतना भी बेहद ज़रुरी होता है। यूएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2007 में 1 से 19 साल तक के 3443 बच्चों की मौत डूबने से हुई है और इनमें से अधिकतर बच्चों की मौत का कारण स्विमिंग पूल रहे हैं।
दरअसल, स्विमिंग के दौरान बेसिक सेफ्टी रूल्स पर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे बच्चे असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। अब बच्चे तो बच्चे हैं, वो सावधानियां बरतने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते लेकिन पेरेंट्स होने के नाते आपके लिए यह ज़रुरी है कि अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग करवाने ले जा रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें।
सौजन्य से - ABP

स्विमिंग करना सिखाएं 

स्विमिंग करना सिखाएं 
अगर आपके बच्चे को स्विमिंग नहीं आती तो उन्हें स्विमिंग पूल में बिना लाइफगार्ड के नहाना या खड़े नहीं होने देना चाहिए। सबसे पहले बच्चों को स्विमिंग सिखाएं और उसके बाद ही उन्हें स्विम करने की इजाज़त दें।

बिना सुपरवाइज़र के बच्चे को स्विम करने न भेजें

बिना सुपरवाइज़र के बच्चे को स्विम करने न भेजें
अपने बच्चे को कभी भी बिना सुपरवाइज़र के स्विम करने की परमिशन न दें। सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर पूल एक्सीडेंट्स 1 से 4 साल तक के बच्चों के घर में मौजूद पूल में हुए हैं। आपकी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान जा सकती है। इसलिए अगर आप बच्चे को स्विमिंग करवा रहे हैं तो हमेशा अलर्ट रहें क्योंकि ज़रा सी असावधानी आपके बच्चे की जान जोखिम में डाल सकती है।

लाइफगार्ड की मौजूदगी में ही बच्चों को स्विम करने दें

लाइफगार्ड की मौजूदगी में ही बच्चों को स्विम करने दें
बच्चों को स्विमिंग के लिए तभी भेजें जब लाइफगार्ड मौजूद हो और बच्चों को लाइफगार्ड की बात मानने को समझाएं। साथ ही ऐसे एरिया में बच्चों को स्विमिंग करने की इजाज़त दें, जहां अधिकारिक तौर पर स्विमिंग के लिए जगह बनाई गई हो।

आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने से मना करें

आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने से मना करें
लाइफगार्ड के रूल्स फॉलो करते हुए आंधी-तूफान के दौरान बच्चों को स्विम करने के लिए मना करें और उन्हें पूल से तुरंत बाहर निकालें। अगर घर में स्विमिंग पूल है तो भी आंधी-तूफान आने पर बच्चों को पूल से बाहर निकलने को कहें।

स्विमिंग किट खरीदें

स्विमिंग किट खरीदें
बच्चों के लिए पूरी स्विमिंग किट खरीदें। बच्चों की आंख, सिर और कान को प्रोपर कैप से ढकें इससे आपके बच्चे को इंफ्केशन का खतरा नहीं रहेगा।

बच्चों को सिर के बल डाइविंग न करने दें

बच्चों को सिर के बल डाइविंग न करने दें
सिर के बल बच्चों को डाइविंग न करने दे। इससे बच्चे को सिर में चोट लग सकती है और वह जख्मी हो सकता है। इसलिए केवल पैरों के बल ही डाइविंग करना सही माना जाता है।

पूल में खिलौने न ले जाने दें

पूल में खिलौने न ले जाने दें
बच्चों को स्विमिंग पूल में खिलौने न ले जाने दें इससे वह पूल में ऊधम मचाएंगे जो उनके लिए खतरा हो सकता है और हमेशा बच्चों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही स्विमिंग करने के लिए भेजें।

स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर की सारी जानकारी रखें

स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर की सारी जानकारी रखें
अपने बच्चों को स्विमिंग की ट्रनिंग दिलवाने ले जा रहें है तो ट्रेनिंग सेंटर की पूरी जानकारी रखें और साथ ही यह भी जांचे की ट्रेनिंग सेंटर को लाइसेंस मिला हुआ है या नहीं और वहां बच्चों की सिक्योरिटी के क्या इंतेजाम है?

No comments:

Post a Comment