पुराने जमाने में गुड़ की अहमियत किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती थी। बुजुर्ग अक्सर खाने के बाद गुड़ खाया करते थे। इससे मुंह का स्वाद तो मीठा होता ही है मगर साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं गुड़ में मोटापे से लेकर जोड़ों का दर्द ठीक करने तक का रहस्य छुपा है।
जी हां। इसमें ऐसे कई गुण हैं जो हमें स्वस्थ रहने में मददगार हैं। रोजाना गुड़ खाने से अच्छी सेहत भी बरकरार रहती है। साथ ही साथ यह सेक्स में भी फायदेमंद साबित होता है। आज हम आपके साथ इसी विषय पर बात करने वाले हैं।
इस स्टोरी के जरिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, गुड़ के फायदे की एक बानगी। आपको यह भी बताएंगे कि गुड़ की चाय कैसे बनाते हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
# जोड़ों के दर्द से राहत
यदि आप जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो गुड़ खाने से आपको राहत महसूस होगी। जोड़ों के दर्द के लिए अदरक को कुचलकर, उसमे थोड़ा गुड़ मिला लें। इस मिश्रण का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।
# अस्थमा से राहत
गुड़ का सेवन करने से श्वास संबंधित समस्या दूर होती है। यह अस्थमा के मरीजों के लिए अत्यंत लाभदेय है। तिल के के दानों के साथ थोड़ी मात्रा में गुड़ खाने से श्वास संबंधी दिक्कत दूर होती है।
आगे जानिए सेक्स के बाद गुड़ खाने से क्या होता है।
# सेक्स के बाद गुड़ खाना
आमतौर पर कपल्स की आदत होती है कि वे सेक्स के तुरंत बाद पानी पीते हैं। ऐसा करना उचित नहीं है। सेक्स की समाप्ति पर मिश्री या गुड़ खाना चाहिए और कुछ रुककर पानी का सेवन करना लाभदायक है। ऐसा करने से कमजोरी का आभास नहीं होता।
# ब्लड प्रेशर
गुड़ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व से भरपूर होता है। गुड़ खाने से बॉडी का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को डॉक्टर की सलाह लेकर गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।
आगे देखिए माहवारी के दिनों में गुड़ खाने से क्या होता है।
# मासिक धर्म की समस्या से समाधान
पीरियड्स के दौरान अमूमन महिलाओं को पेट दर्द बना रहता है। कई महिलाएं इस दौरान बाहरी दवाओं का सहारा लेती हैं। मासिक धर्म की तकलीफ से बचने का सबसे अच्छा उपाय है गुड़। गुड़ खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
# मिलती है एनर्जी
गुड़ में भरपूर मात्रा में मैग्नेशियम पाया जाता है। 10 ग्राम गुड़ खाने से आपके शरीर को लगभग 16 ग्राम मैग्नेशियम मिलता है। मैग्नेशियम शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है, जिस वजह से आप फ्रेश फील करते हैं।
आगे जानिए गुड़ की ऐसी चमत्कारिक रेसिपी जिससे होता है मोटापा कम।
# वजन होता है कम
गुड़ की चाय पीने से वजन तेजी से कम होता है। चाय बनाते समय उसमें अदरक और इलायची पाउडर मिलाएं। पहले पानी गर्म करें। उसके बाद गुड़ डालें। फिर चायपत्ती डालें। कुछ देर उबलने दें। उसके बाद थोड़ा दूध डालें। आपकी चाय तैयार है। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना ऐसी चाय पिएं। आपको फायदा नजर आएगा।
# सर्दी-जुकाम से राहत
सर्दी-ज़ुकाम के लिए भी गुड़ एक प्राकृतिक औषधि के समान है। ज़ुकाम होने पर गुन-गुने पानी में गुड़ डालकर पी लें। ऐसा करने से शरीर की जकड़न तो कम होगी ही मगर साथ-साथ सर्दी भी ठीक हो जाएगी।
# खून की कमी होती है दूर
अनीमिया के रोगियों के लिए गुड़ बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। गुड़ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
आगे जानिए गुड़ खाने से पेट पर क्या असर पड़ता है।
# पेट की समस्या से राहत
गुड़ खाने से पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। ये बदहजमी दूर करता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि गुड़ का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी। रोजाना दो चम्मच गुड़ खाना फायदेमंद होता है।
# गुड़ है अत्यंत लाभकारी
जहाँ एक तरफ शक्कर खाने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं गुड़ में मौजूद तत्व शरीर से एसिड को कम करते हैं। गुड़ एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जिसके बेशुमार फायदे हैं।












No comments:
Post a Comment