Saturday, 4 November 2017

यह वीडियो देखने के बाद कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड को नहीं भेजेगी प्राइवेट सेल्फीज़

यह वीडियो देखने के बाद कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड को नहीं भेजेगी प्राइवेट सेल्फीज़ 
रिश्ते में प्यार हो न हो रोमांस तो होना बनता ही है। कुछ ऐसी ही सोच के साथ आजकल के रिश्ते चल रहे हैं। ज़माना बदल गया है, लोग ख़तों से मोबाइल और अब मोबाइल से इन्टरनेट पर बातें करने लगे हैं। ज़माने के साथ-साथ लोगों का प्यार को लेकर नज़रिया भी बदलने लगा है।
आजकल इन्टरनेट का चलन तो इस कदर है कि दिन में दो फोटो न शेयर की जाए तो दिन ही नहीं बनता। नए रिश्तों में सेल्फी और फोटोज़ न देने पर तो लड़ाइयां हो जाती हैं। नए रिश्ते को उतनी मजबूती मिलती भी नहीं है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से आपत्तिजनक तस्वीरों की मांग करने लगते हैं। लड़कियां भी बिना अपने रिश्ते की मजबूती को समझे बिना अपनी ऐसी तस्वीरें देने को मान जाती हैं जो शायद नहीं देनी चाहिए।
यदि मैं आपत्तिजनक फोटोज़ को लेकर कुछ समझाना शुरू करूँगा तो कभी भी खत्म नहीं कर सकूंगा। लेकिन मेरी और आपकी मुश्किलों को आसान करने के लिए एक वीडियो आपके सामने रखने जा रहा हूँ, जिसे देखकर आपको भी समझ आ जायेगा कि अपनी गर्लफ्रेंड की बाथरूम सेल्फी मांगने से क्या हो सकता है। 
आईये देखते हैं कि क्या है वीडियो में।
यहाँ पर सच्चाईं को नाटकीय रूप में दिखाया गया है। (इस नाटक में लड़की का काल्पनिक नाम रुचिका है)

लड़की बाथरूम में नहाने के लिए जाती है 

लड़की बाथरूम में नहाने के लिए जाती है 
लड़की बाथरूम में अपने बॉयफ्रेंड से बात करते-करते नहाने के लिए जाती हैं। तभी बॉयफ्रेंड उसी हालत में सेल्फी मांग देता है। .

शुरू में मना करती है लड़की 

शुरू में मना करती है लड़की 
 शुरू में रुचिका ऐसी तस्वीर देने से माना करती है, लेकिन अंत में मान जाती है। 

क्लिक कर लेती है सेल्फी 

क्लिक कर लेती है सेल्फी 
अपने बॉयफ्रेंड को अपनी प्राइवेट फोटो सेंड करने के लिए फोटो क्लिक कर लेती है। 

बड़ी गलती 

बड़ी गलती 
 गलती से जो फोटो बॉयफ्रेंड को देनी थी, वो पापा को सेंड हो जाती है। 

पापा का रिएक्शन 

पापा का रिएक्शन 
रुचिका के फोटो देख कर उसके पापा अपने आप पर काबू नहीं कर पाते और फोटो रुचिका की मम्मी को सेंड कर देते हैं। 

पापा से भी हो गई गलती 

पापा से भी हो गई गलती 
पापा से भी गलती हो जाती है। रुचिका की आपत्तिजनक तस्वीर गलती से उनके दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सेंड हो जाती है। 

गलती का नतीजा 

गलती का नतीजा 
गलती का नतीजा आप खुद देख लीजिये। 

हालाँकि यह तो एक नाटक है, लेकिन कई लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 

हालाँकि यह तो एक नाटक है, लेकिन कई लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 
ऐसी ही कुछ गलतियों की वजह से लड़कियां कई दफे सुसाइड जैसा कदम उठा चुकी हैं। आपकी इज्जत आपके हाथों में है। ध्यान दें, कभी-भी खुद की अपत्तिजनक तस्वीरें न लें।

यहाँ देखें पूरा वीडियो 

कहीं आप भी मेक-अप करते समय यह ग़लतियाँ तो नहीं कर रहीं

कहीं आप भी मेक-अप करते समय यह ग़लतियाँ तो नहीं कर रहीं  
आजकल की लड़कियाँ फैशन ट्रेंड्स और मेक-अप जैसी चीज़ों को लेकर बड़ी जागरूक सी हो गई हैं। उन्हें पता है करीना ने कौन से डिजाइनर की ड्रेस पहनी है, कैटरीना का मेकअप किसने किया है, अनुष्का कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। अपनी इन्हीं रोल मॉडल्स को फॉलो करते हुए आज की लड़कियाँ अपने साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करती हैं और ख़ासतौर पर ये एक्सपेरिमेंट्स मेकअप को लेकर किए जाते हैं।
कई बार तो लड़कियाँ सही मेक-अप करने में कामयाब हो जाती हैं। लेकिन कई बार मेक-अप न केवल उनका लुक बिगाड़ देता है, बल्कि गलत मेकअप करने की वजह से परी दिखने वाली लड़कियाँ भी किसी भूतनी से कम नहीं लगती।
अतः मेकअप के दौरान होने वाली इन गलतियों से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें : 

मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र लगाना न भूले 

मेकअप से पहले मॉइश्चराइज़र लगाना न भूले 
चाहे स्किन ऑयली हो या रूखी। मेकअप लगाने के पहले उसे मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरुरी है। मॉइश्चराइज़र आपकी स्किन को सॉफ्ट-स्मूद बनाने के साथ-साथ मेकअप प्रोडक्ट से होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है। 

त्वचा के अनुसार चुने फाउंडेशन 

त्वचा के अनुसार चुने फाउंडेशन 
यदि आपके फाउंडेशन का शेड आपकी त्वचा के रंग के अनुरूप नहीं है, तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। यदि आपकी स्किन टोन डार्क है, तो लाइट फाउंडेशन लगाने से आपका चेहरा धुंधला दिखने लगेगा। वहीं यदि आपकी स्किन टोन लाइट है और आप डार्क फाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपकी स्किन साँवली सी दिखने लगेगी। 

ग्लॉस का अधिक उपयोग न करें 

ग्लॉस का अधिक उपयोग न करें 
कई बार लड़कियों को लगता है कि ज्यादा ग्लॉसी लुक सेक्सी लगता है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। ज्यादा ग्लॉसी लुक देखने में भद्दा लगता है खासतौर पर डार्क स्किन वाली लड़कियों को ग्लॉसी लुक से बचना चाहिए।

आई मेकअप में रखें इन बातों का ख्याल  

आई मेकअप में रखें इन बातों का ख्याल  
मेकअप के दौरान यदि सबसे ज्यादा किसी बात का ख्याल रखना है, तो वो है आई मेकअप का। डार्क स्किन टोन के साथ लाइट रंग के आई शेड्स अच्छे नहीं लगते, इसलिए डार्क स्किन टोन वाले लोगों को लाइट आई शेड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं लाइट स्किन टोन वाले लोग लाइट और डार्क दोनों आई शेड्स लगा सकते हैं।  

मस्कारा का इस्तेमाल करें कम 

मस्कारा का इस्तेमाल करें कम 
अगर मस्कारा ठीक से लगाया जाए तो आँखों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। वहीं इसका अधिक और गलत इस्तेमाल न केवल आँखों को काला व भद्दा दिखाता है, बल्कि पलकों के बालों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।   

अधिक ब्लश बना देगा जोकर  

अधिक ब्लश बना देगा जोकर  
गालों को फूलों की पंखुड़ियों जैसा गुलाबी लुक देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य तौर पर मेकअप होने के बाद गालों पर हल्का सा ब्लश लगा दिया जाता है। लेकिन अधिक ब्लश का इस्तेमाल आपके किए-कराए मेकअप पर पानी फ़ेर सकता है।  

बालों को हाईलाइट करवाने से पहले ज़रा रुकिए 

बालों को हाईलाइट करवाने से पहले ज़रा रुकिए 
यदि आप हेयर कलर करवाने जा रही हैं तो ये वाक़ई बहुत साहसिक कार्य है। यदि आपका स्किन टोन लाइट है तो आप पुरे बालों को कलर करवा सकती हैं, आपके चेहरे के अनुसार आप पर लाइट शेड भी खिल कर आएगा। वहीं डार्क स्किन टोन वाली लड़कियों को चॉकलेट ब्रॉउन या बरगंडी जैसे शेड्स अच्छे लगते हैं। 

टिप्स करें फॉलो 

टिप्स करें फॉलो 
अगर आप भी ब्यूटी ब्लंडर से बचना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो जरूर करें। ऐसी ही उपयोगी बातों को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। 

लड़कियों के इन संकेतों से पहचानिए कि अब वो आपसे प्यार नहीं करती

लड़कियों के इन संकेतों से पहचानिए कि अब वो आपसे प्यार नहीं करती
सच्चा प्यार बिना किसी शर्त के होता है और सिर्फ खुशनसीब लोगों को ही नसीब होता है। किसी से प्यार करना और उसी का प्यार पाना बहुत मुश्किल होता है। प्यार में कई बार ऐसा भी होता है कि दो लोग एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ते की तरफ आगे बढ़ते हैं। थोड़े सिरफिरे रहते हैं, इश्क की खुमारी में भीग जाते हैं लेकिन फिर अचानक दोनों में से किसी एक के नेचर में, उसकी हरकतों में, बातों में कुछ बदलाव आने लगते हैं, जो दूसरे को बहुत हर्ट करते हैं। खासतौर से लड़कियां अगर किसी रिश्ते से दूर जाना चाहती हैं तो कुछ खास तरीकों से वो अपने पार्टनर को ये बातें जता देती हैं कि वो उनसे प्यार नहीं करती।
ऐसे में ये जानना बहुत ज़रूरी है कि किन संकेतों से ये पता लगाया जा सकता है कि आपकी फीमेल पार्टनर आपसे प्यार नहीं करती। अगर आप जल्दी ही इन संकेतों पर गौर फरमाएगें तो हो सकता है आप अपने रिश्ते को बचा पाएं और अपनी पार्टनर की नाराज़गी या फिर जिन भी कारणों से वो आपसे दूर हो रही हैं, उन्हें दूर कर पाएं।

आपकी परवाह नहीं करती

आपकी परवाह नहीं करती
जब एक लड़की  किसी लड़के से प्यार करती है तो अपने पार्टनर की छोटी से छोटी बात से भी उसे फर्क पड़ता है। हर बात पर सवाल पूछना, लड़के की लापरवाही पर नाराज़ हो जाना, ये वो छोटी-छोटी बाते हैं, जिनके ज़रिए लड़कियां अपना प्यार जताती हैं। लेकिन अगर आपकी पार्टनर अब इनमें से कुछ नहीं करती है तो आपको सतर्क होने की ज़रूरत है।

अब आप उसे अट्रैक्टिव नहीं लगते

अब आप उसे अट्रैक्टिव नहीं लगते
अगर कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो वो लड़का उसे पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा हैंडसम और गुड लुकिंग लगता है। लेकिन अगर आपकी पार्टनर आप में दिलचस्पी नहीं दिखाती है, आपके लुक्स को लेकर उसे कोई क्रेज़ या एक्साइटमेंट नहीं रहता तो यह इस बात का इशारा है कि वो आपसे प्यार नहीं करती।

रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कोशिश नहीं करती

रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कोशिश नहीं करती
लड़कियां अक्सर अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करती हैं। कभी अपने पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान करना तो कभी किसी ख़ास दिन की यादों को सहेजना, लेकिन अगर आपकी पार्टनर ऐसा कुछ भी करने की कोशिश नहीं करती तो जनाब, थोड़ा सा संभल जाइए और जानने की कोशिश कीजिए कि उसके दिल में क्या चल रहा है।

बातचीत में नहीं दिखाती दिलचस्पी

बातचीत में नहीं दिखाती दिलचस्पी
किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी है बातचीत करते रहना, अपने दिल की बातें दूसरे से कहना और दूसरे के दिल की बातों को सुनना। ये रिलेशनशिप को मज़बूत करने के लिए बहुत ज़रूरी है। पर जब कोई लड़की, किसी लड़के से प्यार नहीं करती तो वो किसी भी प्रकार की बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती है।

आपकी फीलिंग्स की परवाह नहीं करती

आपकी फीलिंग्स की परवाह नहीं करती
जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो अपनी फीलिंग्स और इमोशन्स से ज़्यादा उसे उस लड़के की भावनाओं का ख्याल रहता है। उसके चेहरे पर आई हल्की सी परेशानी भी उसे टेंशन में डाल देती है लेकिन अगर वो एक बार इस रिश्ते से अलग होने का मन बना लेती है तो फिर आपकी फीलिंग्स का उस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

आपकी किसी भी कोशिश पर नहीं देती ध्यान

आपकी किसी भी कोशिश पर नहीं देती ध्यान
अगर आपकी पार्टनर आपके द्वारा की गई किसी भी ख़ास बात की कद्र नहीं करती, आप उसे स्पेशल फील करवाने के लिए चाहे कुछ भी करें, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये चिंता का विषय है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि वो आपसे प्यार नहीं करती।

आप ही करते हैं बातचीत की पहल

आप ही करते हैं बातचीत की पहल
अगर आपका रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच चुका है कि अब बातचीत की शुरूआत सिर्फ आपसे ही होती है, आप दोनों के बीच बात सिर्फ तब ही होती है जब आप बात शुरू करते हैं, तो इसका सीधा मतलब ये है कि आपकी पार्टनर आपसे प्यार नहीं करती।

आपको अटैंशन नहीं देती

आपको अटैंशन नहीं देती
अगर जिस लड़की के साथ आप रिलेशन में हैं वो अब आपको अटैंशन नहीं देती और ना ही उसे आपकी अटैंशन से फर्क पड़ता है तो ज़रा रूकिए, वक्त निकालिए और अपने रिलेशन को सुधारने के लिए वक्त दीजिए, कही ऐसा ना हो कि आपकी पार्टनर आपसे बहुत दूर चली जाए।

फिज़िकल इंटीमेसी में भी नहीं दिखाएगी दिलचस्पी

फिज़िकल इंटीमेसी में भी नहीं दिखाएगी दिलचस्पी
रिलेशनशिप का एक ख़ास पहलू फिज़िकल इंटीमेसी भी है, जो इस रिश्ते को पूरा करता है। लेकिन फिज़िकल इंटीमेसी के ये पल तभी खास बनते हैं जब दोनों ही इन पलों को एंज्वॉय करें, पर अगर आपकी पार्टनर लम्बे वक्त से इन खास पलों में कोई रूचि नहीं दिखा रही है तो ये भी इस बात का इशारा है कि वो आपसे प्यार नहीं करती है।

अपने रिश्ते को संभालने के लिए दीजिए एक मौका

अपने रिश्ते को संभालने के लिए दीजिए एक मौका
अगर आपकी पार्टनर भी इसी तरह का व्यवहार कर रही है तो आपको सचेत होने की ज़रूरत है। अपने बिज़ी शिड्यूल में से वक्त निकालिए और जानने की कोशिश कीजिए कि आपकी पार्टनर आपसे क्यूं दूर जा रही हैं। उसे मनाकर, अपने रिश्ते को एक और मौका देने की कोशिश कीजिए।

ये 10 लक्षण बताते हैं कि आपने शादी के लिए बिल्कुल सही लड़की चुनी है

ये 10 लक्षण बताते हैं कि आपने शादी के लिए बिल्कुल सही लड़की चुनी है
मैंने अक्सर मेरी भाभी को मेरे भाई पर मज़ाकिया अंदाज में तंज़ कसते हुए सुना है कि, "शादी के बाद सब बदल जाते हैं।" मुझे कभी यह बात समझ नहीं आई कि भाभी ऐसा क्यों बोलती हैं और ऐसा क्यों होता है और केवल लड़कियाँ ही नहीं बल्कि आजकल तो लड़के भी ऐसी बातें करते नज़र आ ही जाते हैं।  
शादी के पहले तो लड़का-लड़की आपस में इतना प्यार दिखाते हैं कि उन्हें देखकर लगता है मानो इनसे अच्छा जोड़ा तो धरती पर पहले बना ही नहीं। लेकिन शादी के बाद सारा प्यार हवा हो जाता है। क्या आपने कभी सोचा ऐसा क्यों होता है। नहीं? असल में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम समझ नहीं पाते कि जिसे हम ज़िंदगीभर के लिए अपना लाइफ पार्टनर बनाने वाले हैं वो हमारे लिए सही पार्टनर है भी या नहीं। 
मैं ख़ुद लड़की हूँ और आज मैं लड़कियों को लेकर ऐसी कुछ ख़ास बातें बताने जा रही हूँ। जिन बातों को जानने के बाद आप जान जाएँगे कि आपने शादी के लिए सही लड़की चुनी है या नहीं। 
आइये जानते हैं :

समझदारी ज़रूरी है 

समझदारी ज़रूरी है 
आजकल के समय में कौन कैसा है? ये जान पाना बहुत मुश्किल काम है। इसलिए जब भी आपको ऐसी कोई लड़की मिले जो हर पैमाने पर आपको समझदार और प्यारी लगे तो उसे इंगेजमेंट रिंग पहनाने में ज़रा भी देर मत कीजिए। 

वो हमेशा आपको खुश रखेगी

वो हमेशा आपको खुश रखेगी
ऐसी लड़की जो ज़िंदगीभर आपके साथ रहना चाहती है जो वाक़ई में आपको प्यार करती है। वो आपको खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

वो हमेशा एक अच्छी पार्टनर के रूप में दिखेगी

वो हमेशा एक अच्छी पार्टनर के रूप में दिखेगी
वह लड़की जो आपके साथ है और आपकी हर चीज़ का बड़ी अच्छी तरह ख्याल रख रही है। अगर आपको लगता है कि वो लड़की आपको सपोर्ट कर आपकी लाइफ को और अच्छा करने में आपकी मदद करेगी, तो तुरंत उससे शादी कर लीजिए।..

आपका दिल उसके साथ रहने को करे.. 

आपका दिल उसके साथ रहने को करे.. 
सिंपल और सीधा गणित ये है कि वो लड़की जिसके साथ रहकर आपको ख़ुशी महसूस हो। उसके साथ रहने का और दिल करे तो समझ जाएं कि आप एक सही लड़की के साथ हैं। 

वो हर रूप में आपको पसंद करेगी 

वो हर रूप में आपको पसंद करेगी 
आप उसके सामने अलग-अलग रूपों में जाए यानी चाहे आप उसके सामने जिम के शॉर्ट्स में गए हों या फिर टाई-बेल्ट और प्रोफ़ेशनल कोट में। अगर आप हर रूप में उसके लिए परफेक्ट हैं तो वो आपके लिए बिल्कुल सही है।  

अगर आप उस पर भरोसा कर पाएँ 

अगर आप उस पर भरोसा कर पाएँ 
यदि वो आपके लिए लॉयल है तो वो मरते दम तक आपके साथ रहेगी। वो आपको कभी धोखा नहीं देगी क्योंकि वो आपसे बहुत प्यार करती है। जब भी आपको उसकी जरूरत होगी वो आपके साथ खड़ी नज़र आएगी।   

जब उसे देखकर आपको गर्व महसूस हो 

जब उसे देखकर आपको गर्व महसूस हो 
वो चाहे ज्यादा फैशनेबल ना हो। लेकिन जब भी आप उसकी तरफ़ देखें तब आपका दिल आपसे एक ही बात कहे कि 'मैं कितना लकी हूँ' जो मुझे इतनी समझदार लड़की मिली है।   

आपकी सबसे बड़ी समर्थक 

आपकी सबसे बड़ी समर्थक 
सुख हो या दुःख, चाहे जैसा भी मौका हो। अगर हमेशा वो आपके साथ है इसका मतलब ये है कि वो केवल मज़े के लिए आपके साथ नहीं है। अगर आप दुखी हैं तो उसके पास जाकर बात कीजिए। मैं दावा कर सकती हूँ आपका आधा दुःख कम हो जाएगा।  

जब सब उसे पसंद करते हों

जब सब उसे पसंद करते हों
सब उसे पसंद करते हैं इसका मतलब है वो बहुत अच्छी है, उसका व्यवहार बहुत सरल और दोस्ताना है। इससे ये साबित होता है कि वो बहुत व्यावहारिक किस्म की है और आपके साथ-साथ आपसे जुड़े लोगों को भी ख़ुश रखेगी। 

वो कभी आपको ख़ुद से बाँधेगी नहीं

वो कभी आपको ख़ुद से बाँधेगी नहीं
प्यार को लेकर एक कहावत है कि, "प्यार कभी आपको बाँधता नहीं बल्कि उड़ने लिए पर देता है।" एक अच्छी लड़की हमेशा आपका साथ देगी। वो आपको ख़ुद से बाँधेगी नहीं, बल्कि आपको आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेगी। 

इन सब बातों को पढ़कर किसी की याद आई? हाँ? तो फिर देर किस बात की जाइये और अपना लीजिए उसे, वो अपनी मोहब्बत से आपकी ज़िंदगी महका देगी।