आमतौर पर तो यही कहा जाता है कि महिलाओं को समझना नामुमकिन ही होता है। लेकिन एक सच यह भी है कि महिलाएं भी अक्सर ही पुरुषों को समझने में नाकाम हो जाती हैं। आपने भी कभी न कभी तो ऐसी कोई बात महसूस की ही होगी। वैसे माना तो यह भी जाता है कि पुरुष अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कच्चे होते हैं। ऐसे में महिलाएं समझ ही नहीं पाती कि उनका पार्टनर उनसे कितना प्यार करता है। अब सोचकर देखिए जब पार्टनर ही समझ नहीं आता तो क्रश कैसे समझ आएगा।
अगर आपको पता लगाना है कि आपका क्रश या कोई और लड़का आपको पसंद करता है या नहीं तो पहले आपको उसकी 'राशि' पता होनी चाहिए। किसी पुरुष की 'राशि' भी बताती है कि वो किस तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करता है। तो अब देर मत कीजिए। स्टोरी पढ़कर तुरंत जान लीजिए पूरा मामला।
आखिर बात तो यह भी आपके काम की है।
मेष - (21 मार्च-19 अप्रैल)
मेष राशि वाले लड़कों को समझने में आपको ज्यादा मुश्किल नहीं आती है। अगर ये आपको डेट करना चाहते हैं तो ये बिना झिझक आप तक यह बात पहुंचा देंगे। इन्हें जो पसंद हो उसे पाने के लिए ये कभी भी प्रयास करने से नहीं डरते हैं।
वृषभ - (20 अप्रैल-19 मई)
वृषभ राशि वाले मेष राशि के जातकों से उलट होते हैं। ये अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं करते हैं। हाँ, लेकिन अगर आप इन्हें पसंद हैं तो ये आपके आसपास होने पर नर्वस हो जाएंगे। ये हकलाकर या अटककर भी बात करने लगते हैं।
मिथुन - (22 मई-21 जून )
मिथुन राशि वाले पुरुष यदि किसी महिला में रुचि रखते हैं तो यह उनके हाव-भाव में ही नजर आ जाता है। इन्हें आपके बारे में सारी जानकारी होती है। ये आपके पास पहुंचने से पहले ही आपके बारे में सारी रिसर्च कर लेते हैं।
कर्क - (22 जून - 21 जुलाई)
कर्क राशि के पुरुष बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं होते हैं और किसी की ज्यादा तारीफ भी नहीं करते हैं। लेकिन अगर वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर आपकी तारीफ कर रहे हैं तो उन्हें बेशक आप में रुचि है।
सिंह - (23 जुलाई - 22 अगस्त)
सिंह राशि के पुरुष अपनी पसंद अपने कपड़ों के जरिए दिखाते हैं। यकीन मानिए यदि इन्हें आप में रुचि है तो ये हमेशा बेहतर कपड़े पहनकर, अच्छे से तैयार होकर आपके सामने आएंगे।
कन्या (23 अगस्त - 22 सितम्बर)
कन्या राशि वाले पुरुषों को जिनमें रुचि होती है, वो उन पर गिफ्ट्स की बरसात कर देते हैं। इतना ही नहीं आप जब भी बातें करते हैं तो वो आपको अहसास दिलाते हैं कि वो आपको बहुत ध्यान से सुन रहे हैं।
तुला - (23 सितम्बर - 22 अक्टूबर)
तुला राशि के जातक जिनमें रुचि रखते हैं, उन पर अपना चार्म बिखेरते रहते हैं। ये किसी भी महिला के सपने का राजकुमार बनने में माहिर होते हैं। इनका बर्ताव जेंटलमैन की तरह होता है। ये आपको सेफ फील करवाने के साथ ही आपकी बहुत केयर भी करते हैं।
वृश्चिक - (23 अक्टूबर - 22 नवंबर)
ये भी मिथुन राशि के पुरुषों की तरह ही स्टॉकर होते हैं। यदि आपके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर सबसे पहले इनके लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि इन्हें आप पसंद हैं।
धनु राशि (23 नवंबर - 21 दिसंबर)
इस राशि के पुरुषों को फ्लर्ट करने की कला बहुत अच्छे से आती है। ये फ्लर्ट करने में कभी शरमाते नहीं हैं। इनकी एक खास बात यह होती है कि ये यूं ही किसी के भी साथ फ्लर्ट नहीं करते हैं। यदि ये आपसे फ्लर्ट कर रहे हैं तो समझ जाना चाहिए कि ये आपको पसंद करते हैं।
मकर (22 दिसंबर - 20 जनवरी)
इनके मन की बात जानना बहुत मुश्किल होता है। ये एक बड़ा चैलेंज भी होता है। ये कभी खुद से नहीं बोलेंगे कि ये आपको पसंद करते हैं। आपको खुद इनकी अनकही बातों को पढ़ना सीखना पड़ेगा।
कुंभ - (21 जनवरी - 18 फरवरी)
कुंभ राशि के पुरुष इमोशनल नहीं होते हैं। उन्हें तो खुद अपनी फीलिंग्स को भी समझना नहीं आता है। ऐसे में जब वो ही नहीं समझ पा रहे हैं तो आपके लिए उनकी फीलिंग्स को समझना असंभव है।
मीन - (19 फरवरी - 20 मार्च)
इस राशि के पुरुष बहुत इमोशनल होते हैं। जब इनकी भावनाएं बहने लगती हैं तो इन्हें उसे कंट्रोल करना नहीं आता है। ये जिस भी महिला की तरफ आकर्षित होते हैं तो उसे अवॉइड करने लगते हैं। ये उनके सामने इडियट नहीं दिखना चाहते हैं, इसलिए दूरियां बना लेते हैं।













No comments:
Post a Comment