Saturday, 4 November 2017

महिलाओं की 'ब्रा' हो या फिर पुरुषों की 'टाई', कुछ भी पड़ सकता है हेल्थ पर भारी

महिलाओं की 'ब्रा' हो या फिर पुरुषों की 'टाई', कुछ भी पड़ सकता है हेल्थ पर भारी
बीमारी होने पर उसका इलाज कराना ठीक बात है। लेकिन बीमारी की जड़ पकड़कर उसे खत्म करने का समय आज के युवाओं के पास नहीं है। हम भी युवाओं की उसी भीड़ का हिस्सा हैं जिन्होंने दादी-नानी द्वारा बताए गए नुस्खों को सुना है। और तो और उन्हीं पर चलते हुए एक उम्र तक स्वस्थ भी रहे हैं। 
मगर फिर एकाएक लाइफ में फैशन आ गया। हर दिन बदलते ट्रेंड्स को फॉलो करने के चक्कर में हम लोग भी लगातार अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते चले गए। यह हम नहीं कह रहे हैं जनाब, आंकड़े इसका प्रमाण हैं। हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एक सर्वे से पता चला है कि 73% महिलाओं में बैक से जुड़ी समस्याओं का कारण है उनके पहने हुए कपड़े और फैशन के लिए उपयोग की गई वस्तुएं।
जी हां। यह सच है। आइए आपको इस स्टोरी के जरिए बताते हैं फैशन से जुड़ी कुछ वस्तुओं के हानिकारक प्रभाव।

टाइट जींस

टाइट जींस
टांगों से चिपकी और कसी हुई जींस भले ही आपको बाहर से कूल दिखने में मदद करती है मगर आपके अंदर स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी पैदा कर सकती हैं। जींस से पैदा होने वाले दबाव के कारण रक्त संचार में भी असर पड़ता है। पाचन जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। आगे से जींस का चुनाव ध्यान से करना।

हाई हील्स

हाई हील्स
अच्छा मेकअप और हजारों रुपए की ड्रेसेस सब बेकार है, यदि ऊँची सैंडल न पहनी हो। चूंकि बाजार में फैशन और अपनी हाइट को सामान्य से अधिक दिखाने जैसे कई कारण पहले से ही मौजूद हैं। इनके रहते हाई हील्स सैंडल का व्यापार कभी खत्म नहीं हो सकता है। ऑबर्न यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार महिलाओं को पुरुषों से चार गुना अधिक पैर सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इनमें ओस्टियोआर्थराइटिस, मोच, नर्व डैमेज जैसी कई छोटी-बड़ी परेशानियां भी हील्स पहनने से हो सकती हैं।

टाई 

टाई 
टाई फॉर्मल कपड़ों पर सोने पे सुहागा वाला काम करती है। टाई को गले से सटाकर पहनने के कई नुकसान हैं। रक्त संचार में समस्या, सिरदर्द और गले की मांसपेशियों में खिंचाव आने जैसी समस्याएं मुख्य हैं।

अनफिट ब्रा

अनफिट ब्रा
ब्रा के साइज और फिटिंग में कई दफा महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती हैं। सही साइज होने के बावजूद फिटिंग को चेक करना जरूरी है। ब्रा की गलत फिटिंग शोल्डर पेन, बैक पेन और स्पाइनल पेन जैसी परेशानियों को बुलावा दे सकती है।

फ्लिप-फ्लॉप 

फ्लिप-फ्लॉप 
आलसी लोगों की पहली पसंद स्लीपर ही होती है। लेकिन कहीं भी जाने के लिए स्लीपर पैर में डाल लेना भी आपको कई तरह के नुकसान दे सकता है। चूँकि स्लीपर से पैर पूरी तरह खुले रहते हैं तो बैक्टीरिया का सीधा प्रभाव स्किन पर पड़ता है। सपाट चप्पल से कमर दर्द की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

स्वेटबैंड्स 

स्वेटबैंड्स 
बेशक स्वेटबैंड्स, पसीना सोखने के काम आते हैं। लेकिन कई बार ये पसीने के साथ-साथ कई कीटाणु भी सोख लेते हैं। एक समय के बाद स्वेटबैंड्स का आपके शरीर से स्पर्श होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। वे कीटाणुओं की वजह से होने वाली कई बीमारियों का शिकार बन सकते हैं।

पेंसिल स्कर्ट्स 

पेंसिल स्कर्ट्स 
पेंसिल स्कर्ट्स पहनने से दोनों पैरों को पर्याप्त गैप नहीं मिल पाता है। इससे चलने-फिरने में तो दिक्कत होती ही है मगर साथ ही साथ मांसपेशियों में खिंचाव और घुटने से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

बड़े-बड़े झुमके और गहने

बड़े-बड़े झुमके और गहने
बड़े और भारी-भरकम गहने आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ आपकी रईसी को भी बिना बोले बता देते हैं। आप भले ही गहनों के प्रेमी हों लेकिन आपका शरीर इन्हें इतना पसंद नहीं करता है। भारी भरकम गहनों की वजह से कई तरह के दर्द व इन्फेक्शन्स भी पैदा होते हैं।

लेगिंग्स

लेगिंग्स
टाइट जीन्स के समान ही लेगिंग्स भी आपको हानि पहुंचाती है। इससे आपको फंगल इन्फेक्शन्स और रैशेज जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। 

No comments:

Post a Comment