Saturday, 4 November 2017

'एस' अक्षर वाले प्रेम संबंध के मामले में होते हैं कुछ ऐसे, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

'एस' अक्षर वाले प्रेम संबंध के मामले में होते हैं कुछ ऐसे, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें
व्यक्ति का नाम उसके बारे में कई राज खोलता है। खासतौर से आपके नाम का पहला अक्षर ही आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम बात करने वाले हैं, उन लोगों कि जिनके नाम की शुरुआत होती है 'S' (स) से। 
खैर, भारत में अक्षर का इतना ज्यादा महत्त्व होता है कि पूरे विधि-विधान से तय किया जाता है कि बच्चे का नाम क्या रखना है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई ऐसे नाम हैं जो 'S' से शुरू होते हैं। इनकी खासियत जानकर आपको यही लगेगा कि हाँ, ऐसा तो होता ही है। वैसे आपको बाते दें कि 'एस' अक्षर वाले जब प्रेम संबंध में होते हैं तो उनके पार्टनर को कुछ चीजें बर्दाश्त करनी ही पड़ती है। 
आइये अब जानते हैं 'S' लेटर की विशेषताएं। 

# आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी

# आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी
ये बहुत मेहनती होते हैं। ऐसे लोग जिस काम को एक बार ठान लें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बहुत स्वाभिमानी भी होते हैं। इनमें साहस की कोई कमी नहीं होती। ये अपनी मेहनत के बूते किसी भी चीज को हासिल करने का जज्बा रखते हैं।

# खूबसूरत और आकर्षक

# खूबसूरत और आकर्षक
'एस' अक्षर वाले अपनी बोली और व्यवहार से किसी को भी अपना बना सकते हैं। यह देखने में काफी आकर्षक होते हैं। साथ ही खुशमिजाज भी होते हैं। यदि कोई इनसे एक बार बात कर ले, तो दोबारा बात किये बिना नहीं रह सकता।

# लीडरशिप

# लीडरशिप
अंग्रेजी वर्णमाला में 'एस' 19वें नंबर पर आता है। इस लिहाज से यह अक्षर नबंर 1 के अंर्गत आता है। अंकशास्त्र के अनुसार स्वाभाविक रूप से इनमें नेतृत्व के गुण पाए जाते हैं। 
आगे की स्लाइड में देखिये वो क्वालिटी जो हर 'एस' वाले में होती ही है।

# प्रतिभावान और ईमानदार 

# प्रतिभावान और ईमानदार 
'एस' नाम वालों में ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है। साथ ही यह प्रतिभावान भी होते हैं। इनका किया हुआ हर काम बेहद ईमानदारी के साथ होता है।

# दूसरों को श्रेय देने वाले

# दूसरों को श्रेय देने वाले
ईमानदार होने के साथ-साथ इनमें सबसे बड़ा गुण यह भी होता है कि यह दिल के साफ होते हैं। हमेशा सच का साथ देते हैं। दूसरे के काम को क्रेडिट देने से कभी नहीं चूकते।
आगे की स्लाइड में जानिए कि प्रेम संबंध में कैसे होते हैं 'एस' अक्षर वाले। 

# प्रेम संबंध की अच्छाई 

# प्रेम संबंध की अच्छाई 
दिल के साफ और सत्यप्रिय होने के कारण ये रिश्तों में बेहद वफादार होते हैं। ये जिससे भी प्रेम करते हैं उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये रोमांस में थोड़े कच्चे होते हैं।

# प्रेम संबंध में बुराई 

# प्रेम संबंध में बुराई 
वफादारी होना अच्छी बात है, लेकिन ये जिनसे भी संबंध में होते हैं उन पर अपना दबदबा बनाए रखते हैं। बस इसी 
वजह से इनके पार्टनर इन्हें 'डोमिनेटिंग' समझने लगते हैं। इनके वैवाहिक या प्रेम-संबंध लंबे समय तक टिक नहीं पाते।
आगे की स्लाइड में जानिए 'एस' नाम वालों में होती है ये दो बुराई।

# गुस्सैल 

# गुस्सैल 
वे लोग जिनका नाम 'एस' अक्षर से शुरू होता है, उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। हालाँकि इनका दिल साफ होता है। गुस्सा करने के बाद ये मन में कुछ नहीं रखते। 

# तुनकमिजाज

# तुनकमिजाज
गुस्सैल होने के साथ-साथ ये तुनकमिजाज भी होते हैं। माहौल और जगह का ख्याल किए बिना ये अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं। इस वजह से यह परेशानियों में पड़ जाते हैं। 
आगे की स्लाइड में जानिए ऐसी दो क्वालिटीज जो आपने शायद ही सुनी हो। 

# बुद्धिमान 

# बुद्धिमान 
'एस' नाम वालों में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। कारण यह कि वे बहुत बुद्धिमान होते हैं। किसी भी काम को सोच समझकर ही करते हैं। बुद्धिमान होने के कारण यह शिक्षा पर भी खासा ध्यान देते हैं।

# फीलिंग्स छिपाने वाले 

# फीलिंग्स छिपाने वाले 
'एस' नाम वाले व्यक्ति अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते। चाहे इन्हें प्यार जताना हो या नाराजगी। ये दिल की बात जल्दी नहीं बोल पाते।

# केयरिंग और सपोर्टिव 

# केयरिंग और सपोर्टिव 
'एस' नाम के व्यक्ति बहुत केयरिंग होने के साथ-साथ सपोर्टिव भी होते हैं। ये मदद के लिए हमेशा तैयार होते हैं। तो ये थी 'एस' नाम वालों की विशेषताएँ। यदि आपके भी किसी खास व्यक्ति का नाम 'एस' से शुरू होता है, तो उनसे ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

No comments:

Post a Comment