Saturday, 4 November 2017

पार्टनर के साथ आपके संबंधों के राज खोलता है आपके सोने का तरीका, देखिए ऐसे

पार्टनर के साथ आपके संबंधों के राज खोलता है आपके सोने का तरीका, देखिए ऐसे
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि सोते समय आप किस पोजीशन में होते हैं? या फिर जब आपका पार्टनर गहरी नींद में होता है तो वह किस तरह सोता है? शायद नहीं! आपने इस बात पर कभी ध्यान ही नहीं दिया होगा। मगर हम आपको बता दें कि आपके सोने का तरीका भी आप दोनों के रिश्ते के बारे में कई राज खोलता है। 
आप अपने पार्टनर के साथ किस तरह बेड शेयर करते हैं? इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कैसा संबंध है? दरसअल, आपका अवचेतन मन आपके सोने के तरीके को नियंत्रित करता है। इस वजह से आपकी बॉडी लैंग्वेज वैसी ही दिखाई पड़ती है, जो आप सोचते हैं। 
तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला।

रोमांटिक स्लीपिंग पोजीशन 

रोमांटिक स्लीपिंग पोजीशन 
इस तरह की स्लीपिंग पोजीशन उन कपल्स की होती है जो हाल ही में रिश्ते में आए हैं या फिर उनका झगड़ा हुआ है मगर इसे सुलझाने के बाद अब उनके बीच सब ठीक भी हो गया है। इस तरह की पोजीशन में लड़कियां, लड़कों की बाहों में सुरक्षित महसूस करती हैं। इस तरह की पोजीशन ये बताती है कि आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं।

स्पून (पुरुष)

स्पून (पुरुष)
इस तरह की पोजीशन में लड़का-लड़की के ऊपर स्पून या चम्मच की भांति चिपक कर सोता है। इस तरह की पोजीशन ये बताती है कि लड़का हरदम लड़की की सुरक्षा करेगा। वो चाहे उससे कितनी भी दूर चली जाए वो उसके पास रहना नहीं भूलेगा। रिलेशनशिप की शुरुआत में लड़के इस तरह की पोजीशन में सोना पसंद करते हैं।

स्पून (महिला) 

स्पून (महिला) 
महिलाओं का अपने साथी पर हक जमाने और उनसे प्यार जताने का बड़ा शौक होता है। इस तरह की पोजीशन में आपको एकतरफा कनेक्शन का एहसास हो सकता है। लेकिन असल में ऐसे रिलेशन में एक आजाद विचारों वाला होता है। दूसरा उसे अपने साथ अपने काबू में रखने वाला होता है।

बैक किसर्स 

बैक किसर्स 
बैक किसर्स स्लीपिंग पोजीशन में कपल्स एक-दूसरे की तरफ पीठ करके सोते हैं। ऐसे में उनकी पीठ और पिछला हिस्सा एक-दूसरे के कांटेक्ट में रहता है। अगर आप दोनों इस पोजीशन में सोते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप एक-दूसरे के साथ को महत्त्व देते हैं। आप एक-दूसरे की निजी स्पेस का सम्मान भी करते हैं। थोड़े पुराने हो चुके कपल्स में इस पोजीशन को पसंद किया जाता है।

लिबर्टी लवर 

लिबर्टी लवर 
ये पोजीशन उन कपल्स में आम होती है जो आजादी पसंद करते हैं। इस पोजीशन का मतलब होता है कि आप अलग रहकर भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं। इसका एक मतलब यह भी है कि आप बिना छुए एक-दूसरे से जुड़े हैं। आपको अकेले बहुत सारी चीजें करना अच्छा लगता है, लेकिन आप एक-दूसरे से सारी बातें शेयर करते हैं।

पिलो टॉक पोजीशन 

पिलो टॉक पोजीशन 
पिलो टॉक स्लीपिंग पोजीशन, लिबर्टी स्लीपिंग पोजीशन के बिल्कुल उलट होती है। ऐसे में आप एक-दूसरे की तरफ मुँह करके सोते हैं। यह पोजीशन ये बताती है कि आप दोनों के रिश्ते में दूरियां आ रही हैं। आपको एक-दूसरे से बात करने की जरूरत है, क्योंकि आपका अवचेतन मन आपको सोने नहीं देता है।

हीरो पोजीशन 

हीरो पोजीशन 
इस तरह की पोजीशन में लड़का बेड पर अधिक जगह घेरकर सोता है। जबकि लड़की बिल्कुल किसी पतली रस्सी की तरह कोने में सोई रहती है। इसे हीरो पोजीशन कहा जाता है। ऐसे रिश्ते में लड़के अधिक डोमिनेटिंग स्वभाव के होते हैं।

हीरोइन पोजीशन

हीरोइन पोजीशन
ऐसा जरूरी नहीं है कि हर रिश्ते में लड़का ही डोमिनेटिंग हो। कभी-कभी लड़कियां भी अपना वंडर वुमन वाला रूप दिखा देती हैं। हीरोइन पोजीशन में लड़कियां बेड पर फैलकर सोती हैं। वहीं बेचारे लड़के इतनी कम जगह में सोते हैं, जैसे वो किसी देश की बॉर्डर के समीप सो रहे हैं। मानो किसी ने ज्यादा जगह घेर ली तो दूसरे देश के सैनिक उन्हें मार देंगे।

लवर्स नॉट 

लवर्स नॉट 
इसे लवर्स की आदर्श पोजीशन कहा जाता है। इसमें लड़का-लड़की, एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर, एक के ऊपर दूसरा पैर चढ़ाए सोते हैं। यह आप दोनों के बीच के प्यार, एक-दूसरे के प्रति निर्भरता और रोमांस को दर्शाता हैl

No comments:

Post a Comment