Saturday, 4 November 2017

शॉर्ट पैन्ट्स में धूम मचा रही है दुल्हन, डेस्टिनेशन वेडिंग का यह वीडियो हो रहा है वायरल

शॉर्ट पैन्ट्स में धूम मचा रही है दुल्हन, डेस्टिनेशन वेडिंग का यह वीडियो हो रहा है वायरल
"आंखों में हया, पलकें झुकी हुई, चेहरे पर हल्की सी मुस्कान, अपनी खामोशी में शर्म को समेटे हुए, सहमी सी किसी परी की तरह..." दुल्हन को परिभाषित करते समय मां ये सब कह रही थीं। आखिर में ये भी बताना नहीं भूली कि 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए'
खैर, मां ने तो अपने हिसाब से डेफिनेशन दे दी, लेकिन मैं सोच रही थी कि अगर लड़की इस हिसाब से दुल्हन बनने लग जाए तो फिर वेडिंग डांस का क्या होगा? प्री वेडिंग शूट में भी शर्माते ही रहेंगे क्या? ब्राइड्स मेड के साथ खास तस्वीरें कैसे ले पाएंगे। डेस्टिनेशन वेडिंग कैसे हो पाएगी?
समय के साथ दुल्हन का अवतार बदल गया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पहले दुल्हन शर्माती थीं। सहमी - सहमी सी रहती थीं। लेकिन अभी एक ट्रेंडिंग डायलॉग चल पड़ा है। 'Bold is beautiful' इसलिए थोड़ी बोल्डनेस तो चलती है शाबजी। 
चलिए देखते हैं कुछ 'कूल ब्राइड्स की तस्वीरें। आखिरी में मन करे तो वीडियो देखकर थोड़ा नाच भी सकते हैं।

ये दुल्हन तो याद होगी

ये दुल्हन तो याद होगी
'हम आपके हैं कौन' में दुल्हन बनी रेणुका शहाणे को हर घर में परफेक्ट बहू माना जाने लगा था। रेणुका सभी मम्मियों की फेवरेट हो गई थीं। पहले के दौर में बहुएं 'सर्व गुण संपन्न' जैसी हुआ भी करती थीं। 

टशन में दुल्हन 

टशन में दुल्हन 
आजकल एक और टर्म युवाओं के बीच लोकप्रिय है। 'SWAG' मतलब 'अकड़'। दुल्हन के पोज में सोनम कपूर का अंदाज बिल्कुल ऐसा है जैसे 'मैडम पूरे स्वेग में हैं'। 

बिंदास दुल्हन

बिंदास दुल्हन
यह दुल्हन कितना कूल लुक दे रही हैं। वैसे आपको बता दूं कि इसे पीस पोज कहते हैं। मुझे भी अभी ही मालूम हुआ। इस पोज में एक क्लिक तो बनता है बॉस।  

लो सो गई दुल्हन

लो सो गई दुल्हन
यह तस्वीर भले ही फिल्म तनु वेड्स मनु की हो लेकिन असल में भी दुल्हन अगर स्टेज पर सो जाए? तो कोई हैरानी की बात नहीं है। आजकल सब चलता है। 

सहेलियों के साथ दुल्हन

सहेलियों के साथ दुल्हन
ब्राइड्समेड के ट्रेंड से तो सब वाकिफ हैं। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीर लेती है।  

'गॉगल पोज' तो बनता है

'गॉगल पोज' तो बनता है
ओह हां, 'गॉगल पोज' में दुल्हन का फोटो नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। भरोसा नहीं हो, तो हाल-फिलहाल में जिसकी भी शादी हुई हो, उनका एलबम देख लीजिएगा। 

डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन

डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन
आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बहुत ज्यादा है। डेस्टिनेशन वेडिंग पर बेस्ड यह वीडियो आपको मस्ती से भर देगा। 

वीडियो को देखकर डेस्टिनेशन वेडिंग का न मन करे तो कहियेगा। 

इस वीडियो को देखकर डेस्टिनेशन वेडिंग का मन नहीं हो तो कहिएगा। 

No comments:

Post a Comment